कलेक्टर के आदेशानुसार कक्षा 9वीं एवं 11वीं परीक्षा हेतु अभिरक्षा केंद्र एवं प्रभारी नियुक्त

राजेश साहू चैनल हेड

9009204391

सागर /- कलेक्टर श्री संदीप जी आर के आदेशानुसार तथा लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशों के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षा के संचालन एवं मूल्यांकन कार्य के लिए जिले के समस्त विकासखंडों में प्रश्नपत्र अभिरक्षा केंद्र एवं उनके प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

 

बंडा विकासखंड में शास. क. उ. मा. वि. बंडा में श्री संतोष चौरसिया (प्राचार्य) एवं शास. उ. मा. वि. बहरोल में श्री सौरभ चौरसिया (उमाशि) को प्रभारी बनाया गया है। बीना में शास. उत्कृष्ट उ. मा. वि. क्र. 1 बीना में श्री एन.के. अहिरवार तथा शास. उ. मा. वि. भानगढ़ में श्री देवकी कुर्मी को दायित्व सौंपा गया है। देवरी विकासखंड में सांदीपनि शास. उत्कृष्ट उ. मा. वि. देवरी में श्री प्रभात कटारे तथा शास. बा. उ. मा. वि. गोरझामर में श्री मोहर सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है। जैसीनगर में सांदीपनि शास. उ. मा. वि. जैसीनगर में श्री केदार सिंह जाट एवं शास. उ. मा. वि. बिलहरा में डॉ. संजय चौरसिया को जिम्मेदारी दी गई है। केसली में शास. उत्कृष्ट उ. मा. वि. केसली में श्री कन्हैयालाल सेन तथा शास. उ. मा. वि. टडा में श्रीमती मिथलेश ठाकुर को अभिरक्षा केंद्र प्रभारी बनाया गया है।

 

खुरई विकासखंड में शास. पं. क. शर्मा उत्कृष्ट उ. मा. वि. खुरई में श्री ओमकार कुशवाहा एवं पीएमश्री शास. उ. मा. वि. खिलमासा में श्री आकाश कुमार मटेल को दायित्व दिया गया है। मालथौन में शास. उत्कृष्ट उ. मा. वि. मालथौन में श्री विक्रम सिंह लोधी तथा सांदीपनि शास. उ. मा. वि. बांदरी में श्री विजय सिंह ठाकुर को प्रभारी नियुक्त किया गया है। राहतगढ़ में सांदीपनि शास. उ. मा. वि. राहतगढ़ में श्री नवीन राय एवं सांदीपनि शास. उ. मा. वि. नरयावली में श्री शेरसिंह लोधी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रहली में सांदीपनि शास. उ. मा. वि. कृंथि रहली में श्री विश्वेश्वर सिंह ठाकुर तथा सांदीपनि शास. उ. मा. वि. गढ़ाकोटा में श्री यशपाल पटेल को प्रभारी बनाया गया है। सागर विकासखंड में सांदीपनि शास. म. ला. वि. क्र. 1 सागर में श्री प्रकाश कुर्मी, शास. उ. मा. वि. बम्होरी बीका में श्रीमती सविता मिश्रा एवं शास. उ. मा. वि. परसोरिया में श्री दीपक खरे को दायित्व सौंपा गया है। शाहगढ़ में शास. उत्कृष्ट उ. मा. वि. शाहगढ़ में श्री प्रशांत जैन तथा शास. उ. मा. वि. दलपतपुर में श्री अरविंद साहू को अभिरक्षा केंद्र प्रभारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने निर्देशित किया है कि प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित संधारण एवं समय पर वितरण सुनिश्चित करते हुए शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कर परीक्षा कार्य को पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जाए।

 

Comments are closed.

Read More