राजेश साहू चैनल हेड 9009204391
“युवा एकता की विराट तस्वीर, सुरखी में क्रिकेट महाकुंभ ने रचा इतिहास, राहतगढ़ में होगा भव्य शक्ति प्रदर्शन”
सागर दिनांक 27 फरवरी 2026। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मंत्री क्रिकेट महाकुंभ इन दिनों अपने चरम रोमांच पर है। पिछले तीन महीनों से लगातार चल रहे इस विशाल क्रिकेट आयोजन ने पूरे क्षेत्र में खेल के प्रति अभूतपूर्व उत्साह का माहौल बना दिया है। चारों मंडलों में सफलतापूर्वक मुकाबले संपन्न होने के बाद अब युवा शक्ति संगठन की पूरी टीम राहतगढ़ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटी हुई है।
इस भव्य क्रिकेट महाकुंभ के मुख्य आयोजक युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत की विशेष पहल और सतत प्रयासों से यह आयोजन ऐतिहासिक रूप ले चुका है। क्षेत्र में इसे विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंटों में से एक के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें हजारों खिलाड़ियों और युवाओं की भागीदारी ने इसे जनआंदोलन का स्वरूप दे दिया है।
आकाश सिंह राजपूत खेल और पर्यावरण के प्रेरणास्रोत
आकाश सिंह राजपूत ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी भूमिका निभाई है। “मध्यप्रदेश के ग्रीन मैन” के रूप में पहचान बना चुके आकाश सिंह राजपूत द्वारा 10 लाख से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया गया है।
उनके नेतृत्व में युवा शक्ति संगठन ने युवाओं को खेल, पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता से जोड़ते हुए एक नई ऊर्जा का संचार किया है। वर्ष 2026 में भी वे उसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ क्रिकेट महाकुंभ को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
27 फरवरी राहतगढ़ में क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का रोमांच
राहतगढ़ में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। दिनभर चले चार मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीमों को जीत दिलाई।
पहला मुकाबला
दादाजी 11 बनाम भैरव बाबा क्रिकेट क्लब, भैरव बाबा क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 54 रन (8 विकेट) बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दादाजी 11 ने 81 रन (5 विकेट) बनाकर 26 रन से जीत दर्ज की।
प्लेयर ऑफ द मैच देवेंद्र
दूसरा मुकाबला
आरडीएक्स झिला बनाम मुरलीधर क्रिकेट क्लब
मुरलीधर क्रिकेट क्लब ने 60 रन (10 विकेट) बनाए। जवाब में आरडीएक्स झिला ने 110 रन (5 विकेट) बनाकर 50 रन से शानदार जीत हासिल की।
तीसरा मुकाबला
राइन 11 बनाम बरखेड़ा 11 बरखेड़ा 11 ने 45 रन (7 विकेट) बनाए। राइन 11 ने 128 रन (5 विकेट) बनाकर 81 रन से बड़ी जीत दर्ज की।
प्लेयर ऑफ द मैच शुभम
चैथा मुकाबला
बजरंग 11 बनाम हुरा 11 हुरा 11 ने 64 रन (6 विकेट) बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बजरंग 11 ने 106 रन (6 विकेट) बनाकर 46 रन से जीत दर्ज की।
प्लेयर ऑफ द मैच इंद्राज
फाइनल की ओर बढ़ते कदम
अब सभी की निगाहें राहतगढ़ में होने वाले भव्य फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ता और खिलाड़ी पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हैं।
आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि यह क्रिकेट महाकुंभ केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को संगठित करने, प्रतिभाओं को पहचान देने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम है।
सुरखी विधानसभा में खेल के इस महापर्व ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब नेतृत्व दृढ़ और संकल्प मजबूत हो, तो क्षेत्रीय आयोजन भी ऐतिहासिक बन जाते हैं। अब फाइनल मुकाबले का इंतजार पूरे क्षेत्र को है, जहां फिर से क्रिकेट का जोश अपने चरम पर होगा।
क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले के अवसर पर सुरेंद्र रघुवंशी, आयुष श्रीवास्तव, सचिन घोषी ,आनंद साहू, विपिन घोषी, रोहन रैकवार, अमित चैबे, रामकुमार सेन, राहुल जैन, राजेश यादव, वीर सिंह यादव, सरपंच शिकारपुर रमेश पटेल, सरपंच डाबरी, बृजेश सिंह ठाकुर, बृजेश राजपूत, हेमेंद्र राजपूत हुरा,धर्मेंद्र रजक ,अभिषेक राय, नरेंद्र जाट ,अंकित सेन,गोविंद चैबे, सहित युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ता मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि गण और बड़ी संख्या में
ग्रामवासी उपस्थित रहेद्य


