राजेश साहू चैनल हेड
9009204391
सागर,दिनांक 17 फरवरी 2026। मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भोपाल एयरपोर्ट पर युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर संगठन की गतिविधियों एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
भेंट के दौरान आकाश सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री को जिले में युवा शक्ति संगठन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन निरंतर युवाओं को समाजसेवा, खेल, शिक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं सामाजिक जागरूकता अभियानों से जोड़ने का कार्य कर रहा है।
आकाश सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री को वर्तमान में चल रहे विश्व स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ की जानकारी भी प्रदान की, जिसमें हजारों युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा र
ही है। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक दिशा देने, उन्हें नशामुक्ति, शिक्षा और खेल के प्रति प्रेरित करने के प्रयासों से भी अवगत कराया।
उल्लेखनीय है कि आकाश सिंह राजपूत युवाओं के बीच एक प्रेरणास्रोत के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्हें युवाओं का “यूथ आइकॉन” माना जाता है, जिन्होंने हजारों युवाओं को शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया है। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते हुए उन्होंने 10 लाख से अधिक पौधरोपण कर “भारत के ग्रीन मैन” के रूप में भी पहचान बनाई है।
भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।
भेंट के दौरान आकाश सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री को जिले में युवा शक्ति संगठन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन निरंतर युवाओं को समाजसेवा, खेल, शिक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं सामाजिक जागरूकता अभियानों से जोड़ने का कार्य कर रहा है।
आकाश सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री को वर्तमान में चल रहे विश्व स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ की जानकारी भी प्रदान की, जिसमें हजारों युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा र

ही है। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक दिशा देने, उन्हें नशामुक्ति, शिक्षा और खेल के प्रति प्रेरित करने के प्रयासों से भी अवगत कराया।उल्लेखनीय है कि आकाश सिंह राजपूत युवाओं के बीच एक प्रेरणास्रोत के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्हें युवाओं का “यूथ आइकॉन” माना जाता है, जिन्होंने हजारों युवाओं को शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया है। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते हुए उन्होंने 10 लाख से अधिक पौधरोपण कर “भारत के ग्रीन मैन” के रूप में भी पहचान बनाई है।
भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।

