एक अभिनेता से खेल के सच्चे योद्धा तक, आकाश का क्रिकेट प्रेम अटूट

राजेश साहू चैनल हेड

9009204391

सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में क्वार्टर फाइनल मुकाबलों की धूम, युवाओं का जोश बना आकर्षण का केंद्र

 

सागर दिनांक 28 फरवरी 2026। राहतगढ़ के ऐतिहासिक सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में चल रहा क्रिकेट महाकुंभ इन दिनों पूरे शबाब पर है। युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य टूर्नामेंट में प्रतिदिन चार मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिससे खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। क्वार्टर फाइनल चरण के रोमांचक मुकाबलों ने प्रतियोगिता को और भी दिलचस्प बना दिया है तथा फाइनल की ओर बढ़ती रफ्तार ने दर्शकों की धड़कनें तेज कर दी हैं।

युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत के कुशल नेतृत्व में यह क्रिकेट महाकुंभ निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आकाश सिंह राजपूत न केवल आयोजन की व्यवस्थाओं की व्यक्तिगत निगरानी कर रहे हैं, बल्कि खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। उनके नेतृत्व, दूरदर्शिता और खेल के प्रति समर्पण के कारण यह आयोजन क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाला सबसे बड़ा क्रिकेट महाकुंभ बनता जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इसे “विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट महाकुंभ” बनाने का लक्ष्य लेकर पूरी टीम कार्य कर रही है।

राहतगढ़ मंडल के रोमांचक मुकाबले

पहला मुकाबला

दिन का पहला मैच पिपरिया घाट और सोठिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। सोठिया क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 70 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पिपरिया घाट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट खोकर 134 रन बनाए और 64 रन से शानदार जीत दर्ज की।

प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक

दूसरा मुकाबला

लालबाग क्रिकेट क्लब और रुसला क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए मुकाबले में रुसला की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 44 रन ही बना सकी। जवाब में लालबाग क्रिकेट क्लब ने 2 विकेट पर 51 रन बनाकर 40 रन से जीत अपने नाम की।

प्लेयर ऑफ द मैच – योगेंद्र

तीसरा मुकाबला

ब्लैक डेविल और एचके 11 के बीच हुए मुकाबले में ब्लैक डेविल क्रिकेट क्लब ने 8 विकेट पर 79 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एचके 11 ने 6 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाकर 12 रन से जीत दर्ज की।

प्लेयर ऑफ जीम मैच- भूरा

चैथा मुकाबला

महाकाल क्रिकेट क्लब और पिपरिया घाट क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए मुकाबले में महाकाल क्रिकेट क्लब ने 5 विकेट पर 104 रन बनाए। जवाब में पिपरिया घाट क्रिकेट क्लब ने 4 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाकर 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की।

प्लेयर ऑफ द मैच- रितेश

टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का जोश, दर्शकों का उत्साह और आयोजकों की मेहनत साफ झलक रही है। युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। खेल के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने का यह प्रयास क्षेत्र में सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

जैसे-जैसे प्रतियोगिता फाइनल की ओर बढ़ रही है, वैसे-वैसे मुकाबलों का रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। राहतगढ़ का यह क्रिकेट महाकुंभ आने वाले दिनों में और भी ऐतिहासिक मुकाबलों का साक्षी

बनने जा रहा है।

 

Comments are closed.

Read More