
एल्विश यादव विवादों में फंसे
नई दिल्ली: प्रसिद्ध यूट्यूबर और बिग बॉस फेम एल्विश यादव विवादों में घिरे हुए हैं। मामला जहरीले सांपों के जहर की रेव पार्टियों में अवैध सप्लाई से जुड़ा हुआ है। इन सांपों के जहर का इस्तेमाल रेव पार्टियों में नशे के लिए किया जाता है। लेकिन सवाल ये भी उठ रहा है कि अगर सांप का जहर इंसान के शरीर में पहुंच जाए तो उसकी मौत हो जाती है, फिर रेव पार्टियों में नशे के लिए सांपों के जहर का इस्तेमाल युवा कैसे करते हैं?
क्या है पूरा मामला?
नोएडा पुलिस ने वन विभाग के साथ 2 नवंबर को छापेमारी की थी, जिसमें 5 लोगों को 9 सांपों के साथ गिरफ्तार किया था। इन 9 में से 5 सांप कोबरा थे, जो बेहद जहरीले होते हैं। इसके अलावा इन लोगों के पास से एक अजगर, एक घोड़ा पछाड़ सांप भी मिला था। इसके अलावा आरोपियों के पास से 20 एमएल सांप का जहर भी मिला था। आरोपियों से पता चला था कि सांप के जहर का इस्तेमाल दिल्ली-एनसीआर में रेव पार्टियों में नशे के लिए होता है।
इस मामले में बीजेपी नेता मेनका गांधी के एनजीओ ने ही शिकायत दर्ज कराई थी और बताया था कि इस मामले में एल्विश यादव ने ही राहुल नाम के शख्स का नंबर दिया था।
सांप के जहर से रेव पार्टियों में नशा कैसे करते हैं लोग?
दरअसल सांपों को लेकर लोगों के मन में एक फोबिया होता है कि सभी जहरीले होते हैं, जबकि सच्चाई ये है कि अधिकांश सांप जहरीले नहीं होते और रिपोर्ट्स के मुताबिक, महज 30 फीसदी सांपों में ही जहर पाया जाता है।
इन सांपों में भी कुछ सांपों के जहर का असर इंसान के दिमाग में होता है और दिमाग सुन्न हो जाता है। वहीं कुछ सांपों के जहर का असर इंसान के खून में होता है, जिससे खून जम जाता है।
आमतौर पर जो लोग नशे के लिए सांपों के जहर का इस्तेमाल करते हैं, वह उस सांप का जहर लेते हैं, जो दिमाग को सुन्न करता है। हालांकि इस जहर की डोज बहुत हल्की रखी जाती है क्योंकि इसका ज्यादा डोज पैरालाइसेस अटैक ला सकता है।
इस जहर के हल्के डोज से इंसान का दिमाग कुछ घंटों के लिए सुन्न हो जाता है। सांपों के जहर से बना नशा, बाकी नशों से बहुत तेज होता है और उसका असर भी खतरनाक हो सकता है। इसकी ज्यादा मात्रा से मौत हो सकती है।
सांप से कटवाना और सांप के जहर का नशा करने में अंतर
कुछ लोग सीधा सांप से कटवाते हैं और कुछ सांप के नशे से बनी चीजें लेते हैं। इसलिए रेव पार्टियों में संपेरों को बुलाया जाता है और लोगों को सांपों से कटवाया जाता है। इसकी कीमत का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है क्योंकि संपेरे मनमाने रुपए चार्ज करते हैं।
वहीं सांप के जहर की एक बूंद की कीमत लाखों में हो सकती है। ऐसे में लोग सांपों के जहर में कुछ केमिकल्स मिलाकर उसका इस्तेमाल करते हैं। कोबरा का जहर सबसे महंगा बिकता है।


12 responses to “बड़ा सवाल: सांप के जहर से तो इंसान की मौत हो जाती है, फिर रेव पार्टियों में इसका नशा कैसे किया जाता है?।”
R86com, not bad! Just tried it out and I’m liking the selection. Seems legit and easy to navigate. Definitely adding this to my bookmarks. Check it out here: r86com
What’s up y’all? Checked out c555. Seems good. Give c555 a try!
Goo99…I not so sure, cause no deposit yet. When I deposit and win money then I will tell you if this is legit. You can see at goo99.
76betapk, so I had a look. From its name it must have an APK. Seems like it would get the job done adequately enough. The interface is intuitive: I’d suggest giving it a go for yourselves! 76betapk
Fala, rapaziada! O cassinobetano tem uns jogos bem da hora e a plataforma é confiável. Já me diverti bastante por lá. Recomendo dar uma olhada pra quem curte um bom cassino online. Dá uma espiada aqui: cassinobetano
777jilibet… felt like giving it a try! Nice and clean design, and a fair amount of action on the platform! Maybe you hit the jackpot joining 777jilibet!
Been using 5588Bet for a bit now, and I’m liking the interface a lot. Easy to navigate, good odds, good selection. If you haven’t checked it out, take a look: 5588bet. Don’t bet more than you can afford to lose!
Yo, so about bmw777login – pretty straightforward login, what you’d expect. No complaints! bmw777login.
H666game offers some seriously tempting games. Been enjoying playing when I need to kill some time and they offer cool bonuses too. Have a look if you’re into online games h666game.
Mango777casino, my new go-to spot! The slots are fire, and the payouts are quick. Loving the bonuses too. Definitely worth a spin, broski! mango777casino
747live Online Casino Philippines: Secure 747live Login, Fast Register & App Download for the Best 747live Slot Games. Experience 747live Online Casino Philippines! Enjoy a secure 747live login, fast register, and 747live app download. Play the best 747live slot games and win today. visit: 747live
Very great post. I just stumbled upon your weblog and wished to mention that I have really enjoyed surfing around your weblog posts. After all I’ll be subscribing on your rss feed and I am hoping you write again soon!