लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शक्ति केंद्र सेमाढाना, पढ़रई एवं बांसा में बैठक संपन्न

भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लोगों का विश्वास जीता: गोविंद सिंह राजपूत

सागर /दिनांक 10 अप्रैल 2024:लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सुरखी विधानसभा क्षेत्र में शक्ति केंद्र की बैठक शुरू हो गई है बुधवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सेमाढाना, पढ़रई तथा बांसा शक्ति केंद्र की बैठक ली ।जहां मंत्री श्री राजपूत ने बैठक में आए समस्त शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लोगों का जीवन स्तर सुधरा है हर गांव ,शहर में विकास कार्य करके लोगों का विश्वास जीता है इसलिए जनता भाजपा के साथ है लेकिन आप सभी कार्यकर्ताओं को लोगों से मिलना है और अपने-अपने क्षेत्र में मेहनत करके हमारी लोकसभा प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े को भारी मतों से विजय बनाना है हर पोलिंग बूथ पर 370 से अधिक मत प्राप्त करके तथा पूरे देश में 400 से पार सीटों पर विजय कर प्राप्त करके नया इतिहास रचना है इन सब में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं की दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन पाई है इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष रामबाबू सिंह डॉ वीरेंद्र पाठक ,गुड्डा शुक्ला ,प्रशांत सिंह मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह, बाबूराम ,राम राज सिंह ,रवि सागोनी ,पुष्पेंद्र सिंह ,विनेक , कोमल सिंह ,गोटीराम अहिरवार,महिला मंडल अध्यक्ष क्रांति पटेल ,अनिल सिंह ,योगेश सिंह, रामदयाल ,बद्री ,कमल सिंह, द्वारका कुर्मी ,संजय सिंह सहित शक्ति केंद्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More