राजेश साहू चैनल हेड
सागर /-प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के अंतर्गत वर्ष 2026 में ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग एवं उपार्जन की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। अब किसान 10 अगस्त 2026 तक स्लॉट बुकिंग तथा 20 अगस्त 2026 तक अपनी उपज का विक्रय कर सकेंगे।
साथ ही जिन किसानों की ग्रीष्मकालीन मूंग की 25 प्रतिशत उपज की तुलाई हो चुकी है और पोर्टल पर फीडिंग पूर्ण हो गई है, वे अब अपनी कुल उपज का 60 प्रतिशत तक विक्रय कर सकेंगे। शेष 35 प्रतिशत उपज के विक्रय के लिए किसानों को पुनः स्लॉट बुक करना होगा।
किसान स्वयं अपने मोबाइल अथवा निकटतम ऑनलाइन/कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से ई-उपार्जन पोर्टल पर उपलब्ध ‘आंशिक खरीदी वाले किसान मूंग एवं उड़द’ विकल्प का उपयोग कर संबंधित खरीदी केंद्र के लिए नया स्लॉट बुक कर सकते हैं।
सभी पात्र किसानों से अपील की गई है कि बढ़ाई गई समय-सीमा का लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथि तक स्लॉट बुकिंग कराएं और अपनी मूंग एवं उड़द उपज का विक्रय सुनिश्चित करें।


