आम आदमी पार्टी ने की खनिज अधिकारी को निलंबित करने की मांग कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजेश साहू चैनल हेड 9009204391

मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 

सागर//विगत दिनों खनिज अधिकारी द्वारा पत्रकार से की गई अभद्रता के विरोध में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश संयुक्त सचिव अभिषेक अहिरवार के नेत्रत्व में और प्रदेश सचिव डॉ धारणेन्द जैन की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर खनिज अधिकारी को निलंबित कर BNS की धाराओ मे प्रकरण बनाकर कार्यवाही करने की मांग की।

प्रदेश संयुक्त सचिव अभिषेक अहिरवार ने कहा कि खनिज अधिकारी द्वारा पत्रकार से की गई अभद्रता लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले के साथ अपराध भी है जिसे बर्दास्त नहीँ किया जा सकता। ऐसी घटनाएं तानाशाही को बढ़ावा देती हैं इसलिए लोकतंत्र की रक्षा हेतु पत्रकार के साथ अभद्रता करने वाले खनिज अधिकारी को तत्काल निलंबित कर BNS की धाराओ के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जाए।

डॉ धारणेन्द जैन ने कहा कि इस प्रकार की निंदनीय है इसकी पुनरावृति नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राजपूत , जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत राज , सुरेश गुप्ता , बदन सिंह अहिरवार , कालूराम अहिरवार , वीरेंद्र कबीरपंथी , अमर चौधरी , के के प्रजापति , संतोष अहिरवार , बबलू चौधरी , लल्लू ठेकेदार सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More