किसान हितों को मिलेगी नई मजबूती, रामकुमार यादव बने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष
राजेश साहू चैनल हेड
9009204391
रामकुमार यादव ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का किया आभार व्यक्त
सागर,सुरखी, 29 अप्रैल 2026। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और किसान हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से मध्यप्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की अनुशंसा पर रामकुमार यादव को भाजपा किसान मोर्चा, जिला सागर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
नियुक्ति के उपरांत मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निवास पर रामकुमार यादव का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा और अधिक सक्रिय होकर किसानों के हितों की रक्षा करेगा।
रामकुमार यादव को भाजपा का समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता माना जाता है। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका पहले भी रही है वे यादव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं। इस नियुक्ति को बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में तेजी आएगी।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन के माध्यम से किसानों की आवाज को और सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने रामकुमार यादव के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं भी व्यक्त कीं। इस अवसर पर रूपेश यादव पार्षद, देशराज यादव, हरिसिंह यादव, रजनेश यादव, अभिषेक सरपंच, सतेंद्र यादव, वसंत मीणा, रामेश्वर यादव,मेहरबान यादव, अभिजीत यादव, श्रीराम यादव, राजेश सोनी, छोटेलाल सरपंच, संतोष यादव, प्रहलाद यादव, छोटू यादव, सुरेंद्र यादव, शेखर यादव, टिंकू गौर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।