महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण का दिया आमंत्रण
राजेश साहू चैनल हेड
9009204391
सागर,सुरखी, 28 अप्रैल 2026। क्षत्रिय समाज सागर के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने आगामी 17 जून को श्महाराणा प्रताप जयंतीश् के गौरवशाली अवसर पर मुख्यमंत्री को सागर आने का भावपूर्ण निमंत्रण दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से सागर में शासन द्वारा स्वीकृत 1 करोड़ रुपये की राशि से निर्मित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा के अनावरण का विशेष आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप शौर्य, पराक्रम, बलिदान और एकता के प्रतीक रहे हैं। इस कार्यक्रम को जून माह में अंतिम रूप देने एवं कार्यक्रम में सागर आने का सकारात्मक आश्वासन देते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित।
इस महत्वपूर्ण भेंट के दौरान समाज के वरिष्ठ संरक्षक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, क्षत्रिय समाज सागर के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह नयाखेड़ा, वरिष्ठ संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट हरिराम सिंह कैथोरा, जैसीनगर जनपद अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह नयाखेड़ा, युवा जिलाध्यक्ष संदीप सिंह भापेल और किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरज सिंह ओरिया, कुंवर सिंह ठाकुर सहित समाज के कई प्रमुख पदाधिकारियो की गरिमामयी उपस्थिति रही। क्षत्रिय समाज द्वारा इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियाँ अभी से शुरू कर दी गई हैं



