बीना में जया किशोरी की कथा में उमड़ा जनसैलाब, युवा शक्ति संगठन अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने लिया आशीर्वाद

राजेश साहू चैनल हेड

9009204391

सागर,बीना,दिनांक 14 मई 2026। बीना विधायक निर्मला सप्रे द्वारा आयोजित भव्य श्रीमद् संगीतमय भागवत कथा में गुरुवार को आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुप्रसिद्ध कथा वाचिका जया किशोरी की मधुर वाणी से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा आयोजन में युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत अपने खुरई एवं बीना क्षेत्र के समस्त युवा शक्ति संगठन कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों के साथ पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

इस दौरान आकाश सिंह राजपूत ने सुश्री जया किशोरी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा स्थल पर युवाओं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम के अवसर पर बीना विधायक निर्मला सप्रे के वर्षगांठ पर युवा शक्ति संगठन अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

 

Comments are closed.

Read More