राजघाट बांध, लाखा बंजारा झील, सीवर प्लांट सहित शासकीय स्कूल का किया निरीक्षण
सागर दिनांक 14 मई 2024

भारत सरकार के भू-जल आयोग एवं केंद्रीय जल आयोग की दो सदस्यीय टीम ने सागर नगर निगम एवं सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर में किये गए विकास कार्यों और उनसे नागरिकों के जीवन पर पड़े प्रभावों को देखने के लिए शहर का भ्रमण किया। सोमवार और मंगलवार के दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम में श्री नरेश कुमार रोहित सहायक निर्देशक केंद्रीय जल आयोग एवं सुश्री लता उड़ेरिया केंद्रीय भू-जल आयोग ने राजघाट बांध, लाखा बंजारा झील, सीवर प्लांट सहित शासकीय स्कूल का निरीक्षण कर नेशनल वॉटर अवार्ड के लिए ग्राउंड ट्रुथ वेरिफिकेशन किया। उन्होंने नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ राजघाट पहुंच कर डेम में उपलब्ध पानी के स्तर को देखा और मांग एवं आपूर्ति के विषय में विस्तार से जानकारी ली। टीम के सदस्यों ने यहां के इंटकवेल और पेयजल शोधन प्रयोगशाला आदि का भी निरीक्षण किया और शहर में सप्लाई होने वाले पेयजल की गुणवत्ता को जाँचा-परखा। लाखा ब

