सुरखी के ग्राम तालचिरी पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा हर पात्र हितग्राहि को लाभ पहुंचाना हमारा संकल्प : हीरा सिंह राजपूत

सागर/- मंगलवार को सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर जनपद पंचायत के ग्राम तालचिरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची जहां जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प हर पात्र हितग्राही को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन जन का विकास कर रहे हैं। भाजपा सरकार की डबल इंजन सरकार संपूर्ण विकास के संकल्प के साथ आगे बड़ रही है। श्री राजपूत ने कहा कि एक समय था जब मूलभूत आवश्यकताओं जैसे सड़क, बिजली, स्कूल, स्वास्थ्य के लिए लोग तरस्ते थे लेकिन भाजपा सरकार ने मूलभूत आवश्यकताओं को तो पूरा किया है ही है लेकिन जन जन के जीवन स्तर में भी सुधार आया है। आज हर गांव में पक्की सडकें स्वास्थ्य सेवायें स्कूल उपलब्ध हैं। यह भाजपा का संकल्प ही है जो पूरे भारत में साकार होते नजर आ रहा है। हमारी विधानसभा के प्रत्येक पात्र हितग्राही को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया है और जो लोग किसी कारणवश योजनाओं से नहीं जुड़ पायें उन्हें विकसित भारत संकल्प यात्रा से जोड़कर लाभ पहुंचाया जायेगा।

इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज सिंह, सरपंच प्रतिनिधि भानू यादव, सरपंच रोशन जाट, पूर्व सरपंच महेन्द्र लोधी, बाबू सिंह, चंदन सिंह, जैसीनगर जनपद सीईओ सहित कृषि विभाग से डी.डी.ए. मालवीय सहित शासकीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे जिन्होंने ग्रामीणों से जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुये पात्र हितग्राहियों के लिए योजनाओं में नाम जोड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More