हर पात्र हितग्राही को मिले शासन की योजनाओं का लाभः हीरा सिंह राजपूत

 

मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में शाामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष

राजेश साहू 9009204391

सागर दिनांक 09 जनवरी 2025। जनता की समस्याओं का निवारण करने के लिए गांव-गांव में मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा संपूर्ण प्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर लगाकर हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को गांव-गांव पहुंचाया जा रहा है। सुरखी विधायक एवं प्रदेश के केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा भी लगातार शिविर के माध्यम से हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को पहुंचाने के निर्देश दिए गये हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत गुरूवार को बिशनपुर, साजी, पिपरिया पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा उनका बुंदेली परंपरा से गाजे.बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने शिविर को संबोधित करते हुए हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के एक भी पात्र हितग्राही योजना से वंचित न रहे। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को भी इस बात के निर्देश दिए।

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कार्यक्रम के दौरान ग्राम विशनपुर में बीस लाख के पंचायत भवन का लोकार्पण किया इसके साथ ही 2 लाख रूपए संत रविदास मंदिर, 66 लाख रूपए घोघरी मार्ग, 10 लाख रूपए से पुलिया निर्माण की घोषणा करते हुए, 1 लाख रूपए चबूतरा निर्माण के लिए विशनपुर वासियों को दिए। साजी में घाना माफी मार्ग 39.13 लाख, बाऊन्ड्री वॉल 2.10 लाख, सीसी रोड निर्माण 3.20 लाख, शंकर जी चबूतरा 1 लाख सहित पिपरिया में 1 लाख रू चबूतरा निर्माण, देवी मंदिर हेतु 50 हजार रूपए दिए।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरज सिंह, हरनाम सिंहए मंडल अध्यक्ष, लखन सिंह, सूरज सिंह, चंदन सिंह, बाबूसींग लोधी, दुरगसींग लोधी, रामजी बचकैंया, मुन्ना पांडे, डॉ. हेमंत, रवेन्द्र सिंह, फूल सिंह अहिरवार, बाबू सिंह ठाकुर, अवध सिंह लोधी, शालिकराम कुर्मी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More