शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में एक-एक बच्चें का ध्यान रखेंगे: आकाश सिंह राजपूतसागर
राजेश साहू सम्पादक
ग्रामीण भारत न्यूज 24


सीहोरा/-सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मसुरहाई की पी.एम.श्री. हायर सेकेण्डरी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 900 से अधिक बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण सागर से पहुंची विशेष चिकित्सकों की टीम ने किया। स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे मंत्री प्रतिनिधि आकाश सिंह राजपूत तथा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अरविंद सिंह टिंकू राजा स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बच्चे स्वास्थ्य तथा शिक्षा में किसी से पीछे ना रहें इसके लिए विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव में स्कूल तथा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा अस्पतालें खोली गईं हैं। आपके ग्राम मसुरहाई में पी.एम.श्री हायर सेकेण्डरी स्कूल में यह स्वास्थ्य शिविर बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लगाया गया है ताकि सभी बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण हो सके। अगर किसी बच्चे की बीमारी अधिक है तो उसे बीएमसी में ईलाज मुहैया कराया जायेगा। शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में एक-एक बच्चे का हम ध्यान रखेंगे। स्वास्थ्य और शिक्षित बच्चे अपने क्षेत्र का नाम प्रदेश और देश में रोशन करेंगे। आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं आपके मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का सपना है कि हर बच्चा शिक्षित हो और हर बच्चा स्वस्थ्य और तंदरूस्त रहे। जिसको लेकर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लगाये जा रहे हैं। वहीं शिक्षा के मामले में जल्द की स्मार्ट क्लास आपके पी.एम.श्री. स्कूल में शुरू की जायेंगी। इस तरह के स्मार्ट क्लास शहरों की प्राईवेट स्कूलों में भी नहीं है। इससे बच्चों को आधुनिक शिक्षा तकनीकि ज्ञान प्राप्त होगा ताकि हमारे क्षेत्र के बच्चे शहरों के बच्चों से पीछे ना रहें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के जगत में स्वामी विवेकानंद के संकल्प के साथ शारीरिक, मानसिंक, अध्यात्मिक एवं चरित्र के निर्माण के लिए शिक्षा बहुत ज्यादा जरूरी है। आकाश सिंह राजपूत ने सागर से आयी चिकित्सकों की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करें जहां जो जरूरत हो उसकी पूर्ति हम सभी करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद सिंह टिंकू राजा ने कहा कि एक समय था जब लोग बच्चों की शिक्षा के लिए गांव छोड़कर शहरों की तरफ जाते थे लेकिन आपके मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा अब हर गांव में शिक्षा के लिए स्कूल बनाई गई है ताकि आपके क्षेत्र में ही आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। पी.एम.श्री. स्कूल अत्याधुनिक शिक्षा प्रणाली पर आधारित है। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि आकाश सिंह राजपूत तथा अरविंद सिंह टिंकू राजा ने 16.30 लाख की लागत से बनने वाले अटल ट्रिकलिंग लैब के अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक एवं सुरखी विधानसभा प्रभारी डॉ. वीरेन्द्र पाठक, मंडल अध्यक्ष कमल पटैल, सरपंच जगदीश साहू, अशोक ठाकुर, चंद्रहास अवस्थी, भगवान सींग, मोहन मासाब, प्रदीप साहू, सुरेन्द्र उपाध्याय, भवानी सिंह, पप्पू राय, मेहरवान सिंह, आकाश पाठक, देवेन्द्र ठाकुर, संजय कुर्मी, कमलेश मीणा, तिलक यादव, शिक्षा विभाग से विकासखंड शिक्षा अधिकारी जालम सिंह, स्कूल प्राचार्य सहित सागर से पहुंची चिकित्सकों की टीम सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।


7 responses to “ग्राम पंचायत मे लगा स्वास्थ्य शिविर 900 से अधिक बच्चों की हुई नि शुल्क जांच”
Cassinoonlinebet is my go-to spot. Been having some decent luck there lately. The games are slick, and withdrawing winnings is surprisingly fast. Worth checking out if you’re looking for a new online casino cassinoonlinebet.
Trying to get into the PH Plus app? The login at phplusapplogin.com seems to be working fine for me. If you’re having trouble, double-check your info and maybe clear your cache. Good luck! Get logged in: phplusapplogin
Downloaded the 222winapp and it’s actually pretty decent! Runs smoothly on my phone, and I can get my game on wherever I am. Thumbs up for convenience! 222winapp
W500casino is pretty alright if you ask me. I found it through a friend and I’ve had some cool games, recommend it as a way to relax w500casino.
Downloaded cashtornadoapp on my phone and gave it a whirl. It’s definitely one of the slicker apps I have seen. Give it a try! cashtornadoapp
I saw a friend playing on 11uubet and it looks pretty solid. I haven’t tried it too much myself, but the variety of games impressed me. Do it! 11uubet
Right then, QQ8827! A curious name for a betting site, wouldn’t you say? But who knows, might be worth a punt! qq8827