सागर में पत्रकारों पर लगातार हो रहे बगैर जांच, सबूतों के मामले दर्ज – लक्ष्मीकांत राज*

 

 

*मोहन सरकार पत्रकारों की आवाज दबाने का कार्य कर रही है*

चैनल हेड

राजेश साहू 

सागर/_आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी एवं सागर विधानसभा से प्रत्याशी रहे लक्ष्मीकांत राज ने प्रेस नोट में बताया कि सागर जिले में लगातार पत्रकारों पर बगैर जांच, बगैर सबूतों के कई मामले दर्ज किए जा रहे है।

ताजा मामला पत्रकार मुकुल शुक्ला से जुड़ा हुआ हैं खनिज अधिकारी द्वारा पत्रकार मुकुल शुक्ला से अभद्रता गली गलौज और मारपीट की जिसकी आम आदमी पार्टी जिला सागर निंदा करती है। पूर्व में भी बल्लव नगर वार्ड पार्षद द्वारा पत्रकार राजेश पाराशर को एससी/एसटी एक्ट में फसाने की धमकी दी गई थी। और न जाने कितने पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं इनकी भी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जाए।

पुलिस प्रशासन और अधिकारी बीजेपी के इशारों पर काम कर रही हैं यह सही नहीं है। आप नेता ने बताया कि पत्रकार लोकतंत्र के सजग पहरी सरकार की जिम्मेदारी को समाज का आईना दिखाने वाले पत्रकारों को षडयंत्र पूर्वक वर्तमान राज्य सरकार द्वारा मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं एवं उनकी बुलन्द आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर फर्जी मुकदमे सरकार द्वारा बन्द नहीं किए गए तो आम आदमी पार्टी को सड़क पर उतरने बाध्य होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More