महाराणा प्रताप स्वाभिमान और स्वतंत्रता के प्रहरी थे: गोविंद सिंह राजपूत

सैकड़ों वाहनों की रैली में निकला क्षत्रिय समाज का काफिला
शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर किया जगह-जगह स्वागत
राजेश साहू चैनल हेड 9009204391
सागर दिनांक 29 मई 2025: भारत माता के वीर सपूत क्षत्रिय समाज के गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और बुंदेल केसरी महाराज छत्रसाल की जयंती पर क्षत्रिय समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा एवं वाहन रैली निकाली गई। स्वीडिश मिशन ग्राउंड से प्रारंभ होकर यह हजारों वाहनों के काफिलों के साथ रैली गोपालगंज, बस स्टैण्ड, परकोटा होते हुए तीन बत्ती, विजय टॉकीज चौराहा होकर मोतीनगर महाकवि पद्माकर सभागार पहुंची। रैली का शहर में जगह जगह धार्मिक संगठनों, समाजों तथा शहरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पूरे शहर में महाराणा प्रताप एवं महाराज छत्रसाल के जयघोष से आकाश गुंजायमान रहा। कई किलोमीटर लंबी इस रैली में भगवा पताकाएं लहरायीं। डी.जे. पर महाराणा प्रताप के सौर्य एवं बलिदान के गीत बजाते हुए हजारों लोग नारे लगाते रैली में शामिल हुए। रैली में वाहनों पर भगवान श्री राम महाराणा प्रताप और महाराज छत्रसाल की भव्य तस्वीरें सजायीं गईं। जगह-जगह आमजनों ने पूजा की थालियों से आरती की और शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। महाकवि पद्माकर सभागार में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने क्षत्रिय समाज का स्वागत कर अपने उद्बोधन की शुरूआत करते हुए कहा कि द्वंद कहां तक पाला जाए, युद्ध कहां तक टाला जाए, राणा का तू वंशज है, फेक जहां तक भाला जाए। मंत्री श्री राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षत्रिय समाज ने कभी किसी की आधीनता स्वीकार नहीं की है। त्याग, राष्ट्र भक्ति का जीता जागता उदाहरण क्षत्रिय समाज है। यह सब हमें अपने महापुरूषों से विरासत में मिला है। जिनकी जयंती मनाने के लिए हम सब एकत्रित हुए हैं। महाराणा प्रताप एवं बुंदेलखंड केसरी महाराज छत्रसाल की वीरगाथाओं से इतिहास के पन्ने भरे हुए हैं। जिन्होंने कभी परिस्थितियों से समझौता ना करते हुए अपनी मातृभूमि तथा स्वाभिमान के लिए सत्त संघर्ष किया है। हम सभी को अपने महापुरूषों के पद् चिन्हों पर चलकर अपने समाज का गौरव और मान इसी तरह बनाये रखना है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि ये वही महाराणा प्रताप हैं जिनका जन्म भले ही 1540 में हुआ हो, लेकिन उनकी प्रेरणा, पराक्रम और आत्मबल आज भी हर उस व्यक्ति में जीवित है, जो अन्याय के विरुद्ध खड़ा होता है, जो स्वाभिमान के लिए जीता है, और जो मातृभूमि के लिए मर-मिटने को तैयार है। महाराणा प्रताप कोई साधारण राजा नहीं थे। वे राजा नहीं, बल्कि एक विचार थे। एक ऐसा विचार जिसने विदेशी सत्ता के सामने झुकने से मना कर दिया। जब अकबर ने भारत के राजाओं को एक-एक कर झुकाया, तो प्रताप अकेले खड़े रहे। जब अकबर ने संधि का प्रस्ताव भेजा, सोने-चाँदी के जाल बिछाए, तो प्रताप ने कहा कि स्वतंत्रता का मूल्य महल नहीं, बलिदान है। उन्होंने बुंदेलखंड केसरी महाराज छत्रसाल को नमन करते हुए कहा कि महाराज छत्रसाल ने केवल 22 वर्ष की उम्र में मुगलों को चुनौति दी। वह एक यौद्धा नहीं, बल्कि एक धर्मयोद्धा थे। जिनकी तलवार में वीरता थी और हृदय में मातृभूमि के लिए अग्नि। औरंगजेब के अन्याय अत्याचार और धर्मविरोधी शासन के विरूद्ध एक नन्हा दीपक बुंदेलखंड में जल उठा और वह धीरे धीरे ज्वाला बन गया जिसने धर्म की रक्षा और मातृभूमि के लिए अपना सर्वत्र निछावर कर पराक्रम और सौर्य की वो गाथा लिखी जिससे पढ़कर हमारा सर फक्र से ऊंचा होता है। मंत्री श्री राजपूत ने समस्त क्षत्रिय समाज को समाज का आवाहन करते हुए कहा कि क्षत्रिय समाज का हर व्यक्ति महाराणा प्रताप तथा महाराज छत्रसाल के समान है क्योंकि हम सभी उन्हीं के वंशज हैं और हमें अपने राष्ट्र समाज के लिए हमेशा तत्पर रहना है। एकता का परिचय देते हुए समाज के गौरव को देश ही नहीं पूरी दुनिया में बढ़ाना है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि क्षत्रिय समाज का गौरव किताबो में ही नहीं प्राचीन ग्रंथों में मिलता है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा महाराजा छत्रसाल की वीरगाथाओं और मातृभूमि के लिए किए गये संघर्ष ने पूरे क्षत्रिय समाज को गौरवांवित किया है साथ ही अपने उदबोधन में क्षत्रिय समाज के लिए विशाल एवं भव्य भवन एवं धर्मशाला की मांग की। जिस पर समस्त जनप्रतिनिधियों ने अपनी सहमति दी। 50 लाख रूप्ये सागर विधायक शैलेन्द जैन, 25 लाख रूप्ये सांसद तथा 1 करोड रूपये की घोषणा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने क्षत्रिय समाज के भवन निर्माण हेतु घोषणा की। क्षत्रिय समाज के जिला संयोजक कृष्णासिंह महुआखेडा ने महाराणा प्रताप एवं छत्रसाल जयंती की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर क्षत्रिय समाज के पूर्व जिला एवं कार्यकारी अध्यक्ष हरिराम सिंह ने कार्यक्रम की भव्यता और दिव्यता के लिए सभी क्षत्रिय समाज के लोगों का आत्मीय अभिवादन किया। इस अवसर पर सांसद श्रीमति लता बानखेड़े ने कहा कि क्षत्रिय समाज का इतिहास रहा है कि उन्होंने राष्ट्र मातृभूमि की रक्षा के अपना सर्वत्र निछावर किया है। आज की यह रैली क्षत्रिय समाज की एकता व अखंडता  का प्रतीक है। सागर विधायक शैलेन्द्र जैने ने कहा कि महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल क्षत्रिय समाज में भले ही जन्में हो लेकिन वो पूरे भारत के गौरव एवं अभिमान है। क्षत्रिय समाज द्वारा निकाली गई यह शोभायात्रा एैतिहासिक है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सभी को शुभकामनाएं दी। युवा भाजपा नेता आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि सत्ता को साध्य नहीं, सेवा का साधन बनायेंगे और जब तक अन्याय है तब तक प्रताप की तलवार हमारे भीतर जीवित रहेगी। हम सभी महाराणा प्रताप एवं महाराज छत्रसाल जी के पदचिन्हों पर चलकर हमारे समाज और देश को नई बुलंदियों तक पहुंचायेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से साहब सिंह सागौनी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जाहर सिंह, फूलसिंह पंडा, गोंविद सिंह मालथौन, गुलाब सिंह राजपूत पूर्व जनपद अध्यक्ष, नर्मदासिंह खोना वाले, रामबाबू जनपद अध्यक्ष, देवेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष, राजकुमार सिंह सुमरेडी, सत्यजीत बीना, गौल्डी रैपुरा, अमरसिंह, राजकुमार बरकोटी, सुधीरभाई केसली, एमडी माासाब देवरी, अवधबिहारी लंबरदार, धीरजसिंह औरिया अध्यक्ष जिला किसान मोर्चा, नीरज सिंह नयाखेडा, भोले राजा, हरनाम सिंह सागौनी, सरमनसिंह उमरारी, जयसिंह ठाकुर शाहगढ, सुरेन्द्र सिंह डाबरी, मंगल सिंह दादा बण्डा, शैलेन्द्र सिह बम्होरी, विवेक सिंह राजपूत बीना, मौनू राजपूत बीना, श्रीमति रितु सिंह परिहार, श्रीमति सीता ओंकार सिंह नगर परिषद अध्यक्ष सुरखी, अरविंद सिंह बमूरा जिला पंचायत सदस्य, संतोष ंिसंह नयाखेडा, गोविंद सिंह बीना, रामजी लुहारी, पुष्पेन्द्र सिंह छापरी, नत्थू सिंह, चदू राजा, देवप्रशांत सिंह, रवि ठाकुर गोपालगंज, उमेश ठाकुर, नंदराम डाबरी, बीटू राजपूत, कुंअर सिंह किरर्वदा, शैलेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह छीर, राजा भैया सहित जिले भर से आये हजारों क्षत्रिय समाज के स्वजातीय बंधु सामिल हुए।
जगह जगह हुआ स्वागत।
जिला पंचायत भवन के सामने जिला पचंायत सदस्यो एवं सरपंचों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया।
लाल स्कूल के पास, भारत चोक के पास सर्वब्राम्हण विप्र महासंगठन डा सुखदेव मिश्रा द्वारा स्वागत किया गया।
गोपालगंज जैन मंदिर के सामने मंदिर कमेटी द्वारा स्वागत किया गया।
काली तिराहा के पास रवि ठाकुर व साथियो ने स्वागत किया।
बस स्टेण्ड पर जिला बस एशोसियेशन द्वारा स्वागत किया गया।
तीन मढिया पर चौरसिया समाज, परकोटा पर काली कमेटी, अफसरा ज्वेलर्स, गौरमूर्ति काली कमेटी छोटॅू सिलाकारी, कटरा पर हिंदू उत्सव समिति, सर्वबा्रम्हण समाज संगठन, राहतगढ बस स्टेण्ड पर पम्मा कुरैशी, मोतीनगर में विट्टू तिवारी, वारिष तिवारी, सराफा ऐसोसियेशन, म्युनिस्किल स्कूल जगन्नाथ गुरैया, यादव महासभा, राईन समाज, आटो रिक्सा यूनियन पप्पु तिवारी, मुस्मिल समाज, अग्रवाल समाज, देवेन्द्र फुशकेले सहित नरेश यादव, रामेश्वर नामदेव, तीनबत्ती पर मुकेश जेैेन ढाना सहित लगभग सौ से अधिक स्थानों पर समाज के विभिन्न समाज सेवियों ने एवं शहर वासियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

10 responses to “महाराणा प्रताप स्वाभिमान और स्वतंत्रता के प्रहरी थे: गोविंद सिंह राजपूत”

  1. Dailyjililoginregister streamlines the whole process, which I appreciate. Registration was quick and painless, and logging in everyday is a breeze. If you’re tired of complicated sign-ups, give it a shot: dailyjililoginregister.

  2. Alright, 789betsupport.net, eh? Had a decent experience with them! Their support team actually replied pretty quick when I had a question about a deposit. Nothing spectacular, but solid enough. Check ’em out: 789betsupport

  3. Downloaded the jilimacaoapps app the other day. So much easier to play on the go! Highly recommend if you’re always on your phone. jilimacaoapps

  4. cx777gamelogin, saved me a ton of hassle with the login. Much appreciated. Peep this cx777gamelogin

  5. vn888game says:

    VN888game does it again! Smooth gameplay, fast payouts– what more could you ask for? My trusted site and it could be yours. Get started with vn888game

  6. Bingoplusbrazil, huh? Sounds interesting! Maybe I’ll take a look, who knows, might hit it big. Check it out if you’re feeling lucky! Play now bingoplusbrazil

  7. jiliwinbet says:

    Alright, listen up! Checking out jiliwinbet. The interface looks slick. Anyone having any luck with this site? Spill the beans on your strategies!

  8. 291 jili says:

    Alright, so I tried out 291 jili after seeing some ads. Not gonna lie, the user interface is clean and easy to navigate. The games are fun too. Worth checking out if you’re looking for a new spot to try your luck. Link here: 291 jili

  9. okayplay says:

    Okayplay is where I go to unwind after work. Good stress reliever. The mobile version is just as good as the desktop. Check it out at okayplay

  10. Jiliplay with Donnalyn is such fun! Really enjoyed the experience, you should definitely try it. See it here: jiliplay with donnalyn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More