सागर। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं सुरखी विधानसभा के लोकप्रिय नेता माननीय गोविंद सिंह राजपूत जी का जन्मदिन आज सुरखी विधानसभा सहित जिलेभर में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उनके जन्मदिन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मदिन के अवसर पर शुभकामना कार्यक्रम एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यकर्ता अपने लोकप्रिय नेता के जन्मदिन को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत लंबे समय से जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। सुरखी विधानसभा में विकास कार्यों और जनता से निरंतर संपर्क के कारण कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उनके प्रति विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ता एवं समर्थक मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के सफल जीवन की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देंगे।
ग्रामीण भारत न्यूज़ 24 की ओर से माननीय कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 

