मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 03 सितंबर को नगर परिषद बिलहरा में होगा जनसंवाद कार्यक्रम, कलेक्टर सहित जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारी रहेंगे मौजूद

 

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आम जनता की शिकायतों के त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग और लोक सेवाओं को समय-सीमा में प्रदाय करने के उद्देश्य से 03 सितंबर 2026 को नगर परिषद बिलहरा में जनसंवाद कार्यक्रम एवं समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नागरिकों की समस्याओं को सुना जाएगा एवं मौके पर ही उनका निराकरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के सभी प्रमुख अधिकारी शामिल होंगे, जो मौके पर ही समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करेंगे।

इस कार्यक्रम में नागरिक शामिल होकर अपनी शिकायतें और सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष दर्ज करा सकते हैं। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत नगर परिषद सुरखी एवं बिलहरा का कार्यक्रम नगर परिषद, बिलहरा में आयोजित किया जाना निर्धारित है।

प्रशासन द्वारा नगर परिषद सुरखी एवं बिलहरा के क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे 03 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने आवेदन दें और शासन की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Comments are closed.

Read More