रुद्राक्ष धाम में श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव की धूम, हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर लिया धर्मलाभ


भक्ति और आस्था से सराबोर हुआ रुद्राक्ष धाम, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

सागर । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रुद्राक्ष धाम में श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होकर पूजा-अर्चना एवं दर्शन कर धर्मलाभ लिया।
जन्माष्टमी को लेकर रुद्राक्ष धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह जी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
ग्रामीण भारत न्यूज़ 24
जनता की आवाज, गांव-गांव की खबर

Comments are closed.

Read More