7 दिसंबर को अयोध्या में 11000 सामूहिक हनुमान चालीसा के साथ गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने का संकल्प लेंगे हजारों बजरंग सेना के भाई — रणबीर पटेरिया बजरंग सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष 

 

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की होगी शुरुआत

 

छतरपुर/-बजरंग सेना संगठन के मुख्य संरक्षक राम जन्मभूमि न्यास तीर्थ के अध्यक्ष महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी छोटी छावनी अयोध्या धाम से बजरंग सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया जी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी ने उनके दर्शन किए और उन्हें बजरंग सेना के कार्यक्रम की जानकारी दी बजरंग सेना द्वारा द्वारा 7 दिसंबर को अयोध्या की पावन भूमि पर परम पूज्य गुरुदेव को भारत रत्न प्रदान करने की मांग एवं गौ माता को राज्यों में राजमाता और देश में राष्ट्रमाता घोषित करने का संकल्प लेकर 11000 हनुमान चालीसा के पाठ दिनांक 7 दिसंबर को अयोध्या में करने का निर्णय लिया है इस कार्यक्रम में देश भर के संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारी भाई बहन सम्मिलित होंगे परम पूज्य गुरुदेव ने सभी को आशीर्वाद देते हुए सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएं आशीर्वाद प्रदान किया इस अवसर पर बजरंग सेना राष्ट्रीय संयोजक रघुनंदन शर्मा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अमरीश राय उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नीतू सिंह युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र सिंह भजन गायक संदीप चतुर्वेदी अयोध्या मध्य प्रदेश के प्रभारी संदीप पटेल कार्यालय मंत्री राजेंद्र बर्मा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष मानस मिश्रा लखीमपुर के जिला अध्यक्ष ऋषभ वाजपेई अमित शुक्ला जी अयोध्या की पावन भूमि से जिला प्रभारी राहुल गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे गुरुदेव को संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया स्मरण रहे की बजरंग सेना संगठन का निर्माण परम पूज्य गुरुदेव नृत्य गोपाल दास जी के संरक्षण में अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के आंदोलन को सफल बनाने के लिए 12 वर्ष पूर्व बजरंग सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया जी द्वारा किया गया था और लगातार 12 वर्षों से बजरंग सेवा पूरे देश भर में सेवा का कार्य कर रही है और लगभग 20 राज्यों में बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष पदाधिकारी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और अयोध्या में भी 20 राज्यों से बजरंग सेना के पदाधिकारी आ रहे हैं संगठन में लगातार लोग जुड़ रहे है और मातृशक्ति भी तेजी के साथ जुड़ रही है अयोध्या में गौ माता को राज्य में राज्य माता ओर राष्ट्र में राष्ट्रमाता बनाने का संकल्प लेकर हर राज्य में बजरंग सेना धरना प्रदर्शन आंदोलन करेगी और इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में बजरंग सेना प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने का आंदोलन होगा जब तक गौ माता राष्ट्र माता नहीं बन जाती तब तक बजरंग सेना के पदाधिकारी चैन से नहीं बैठेंगे क्योंकि गौ माता की पूरे देश भर में बड़ी ही बुरी दुर्दशा है बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया ने देशभर के हिंदू भाइयों से अपील की है कि गौ माता को राष्ट माता बनाने के आंदोलन में आप सब बजरंग सेना का साथ दें।।

Comments are closed.

Read More

सीहोरा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ की राशि स्वीकृत जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने सीहोरा में की घोषणा विकास कार्यों को गति देने हेतु सभी तरह की कार्यवाही की जायेगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा शीघ्र लगाई जायेगी