सुरखी की धरती पर गूंजा खेल का शंखनाद, आकाश सिंह राजपूत बने बदलाव की पहचान”*

 

 

 

सुरखी क्रिकेट महाकुंभ: चक्र मैदान में रोमांचक क्वार्टर फाइनल, अब 20 फरवरी को सेमीफाइनल का महासंग्राम

राजेश साहू चैनल हेड

9009204391

सागर दिनांक 19 फरवरी 2026:

सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भव्य क्रिकेट महाकुंभ लगातार रोमांच की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। 19 फरवरी को सुरखी के चक्र मैदान में दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले अत्यंत उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुए।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मूरत सिंह राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह राजपूत, सरमन सिंह, नर्मदा सिंह, बुंदेल सिंह एवं अरुण गौतम की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके सान्निध्य में मुकाबले अनुशासन, सौहार्द और खेल भावना के साथ संपन्न हुए।

 

क्रिकेट महाकुंभ के मुख्य आयोजक युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत की सोच है यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की प्रतिभा को पहचान दिलाने और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि विजेता और उपविजेता दोनों टीमें एक परिवार की तरह हैं—यह मंच प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ भाईचारे और सम्मान की भावना को भी मजबूत करता है। संगठन का लक्ष्य है कि सुरखी विधानसभा की प्रत्येक प्रतिभा को बड़ा अवसर मिले और ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकें।

 

*क्वार्टर फाइनल के परिणाम*

 

पहला मुकाबला:

बंसिया ब्लास्ट बनाम मित्रता क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए मुकाबले में मित्रता क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए। जवाब में बंसिया ब्लास्ट ने 135 रन बनाकर 10 रन से जीत दर्ज की। दुर्गेश को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 

दूसरा मुकाबला:

मोकलपुर क्रिकेट क्लब ने 10 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग्स इलेवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 153 रन 5 विकेट पर बनाकर 66 रन से जीत हासिल की। आतिफ को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

 

अब 20 फरवरी को सेमीफाइनल का महामुकाबला

 

क्रिकेट महाकुंभ का रोमांच अब अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। 20 फरवरी को सुरखी के चक्र मैदान में सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें विजेता टीमें फाइनल में प्रवेश के लिए जोरदार संघर्ष करती नजर आएंगी। आयोजन समिति द्वारा सेमीफाइनल को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मैदान की सजावट, खिलाड़ियों की एंट्री और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

 

युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मैच नहीं, बल्कि सुरखी की युवा शक्ति और खेल प्रतिभा का उत्सव है।

 

सुरखी विधानसभा में खेल का यह महाकुंभ न केवल खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी सशक्त बना रहा है। अब सभी की निगाहें 20 फरवरी को होने वाले सेमीफाइनल पर टिकी हैं, जहां से फाइनल का रास्ता तय होगा और रोमांच अपने चरम पर पहुंचेगा।

 

इस दौरान गोविंद सिंह मोकलपुर,कमलेशपांडे, ओंकार सिंह, जगदीश लोधी, सत्येंद्र सिंह, शिवम सिंह, अतुल भार्गव, संदीप सिंह, अरविंद सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अवध मिश्रा, मोहित सोनी, कुंवर सिंह ठाकुर, शिवचरण राजोरिया, श्रेयांश जैन, असलम खान, धनीराम अहिरवार, संदीप विश्वकर्मा, अरविंदलोधी, सहित पूरे दिन मैदान पर खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों की ऊर्जा ने आयोजन को यादगार बना दिया। हजारों की संख्या में ग्रामवासी, युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ता एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Read More