सागर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा सागर की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस नई जिम्मेदारी में जैसीनगर के नरेन्द्र डब्बू आठिया को जिला महामंत्री एवं सीहोरा के। ललित अहिरवार को।जिला मंत्री नियुक्त किया गया है।
नरेन्द्र डब्बू आठिया एवं ललित अहिरवार को यह महत्वपूर्ण दायित्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मिला है। नियुक्ति के बाद समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई।
नवनियुक्त जिला महामंत्री नरेन्द्र डब्बू आठिया ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और अनुसूचित जाति समाज के बीच पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।


