फसल नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री से मिले गोपाल भार्गव, किसानों को शीघ्र राहत दिलाने का उठाया मुद्दा

रहली। मंगलवार दोपहर रहली विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रहली विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अनियमित वर्षा के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

गोपाल भार्गव ने विशेष रूप से उड़द, सोयाबीन और मक्का की फसलों को हुई भारी क्षति का मुद्दा उठाते हुए प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भी सौंपा और किसानों के नुकसान का शीघ्र सर्वे कराकर राहत प्रदान करने का निवेदन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव को शीघ्र ही इस संबंध में उचित कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया।

बारिश से प्रभावित किसानों के लिए राहत की मांग को लेकर हुई इस मुलाकात को क्षेत्र के किसानों के हित से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Comments are closed.

Read More