सागर के सुर्खी विधानसभा के जैसीनगर में मंत्री क्रिकेट महाकुंभ के महा फाइनले में राष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह होंगे शामिल

 

मंत्री कप क्रिकेट महाकुंभ का फाइनल 21 मार्च को जैसीनगर में खेला जाएगा

 

मंत्री कप क्रिकेट महाकुंभ : रीयल स्टार क्रिकेट क्लब जैसीनगर बना चैंपियन

 

 

सागर.

जिले की सुरखी विधानसभा में चल रहे मंत्री क्रिकेट महाकुंभ के तहत जैसीनगर मंडल का फाइनल मुकाबला जैसीनगर के गोविंद स्टेडियम में बंजरिया क्रिकेट क्लब और रीयल स्टार क्रिकेट क्लब जैसीनगर के बीच खेला गया। रीयल स्टार क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल को देखने स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया

 

इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया और नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार शामिल हुए जिन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए परिचय लिया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हीरा सिंह राजपूत ने सभी खिलाड़ियों के साथ क्षेत्र वासियों को होली की भी शुभकामनाएं दी। हीरा सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र में इतना बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन के लिए युवा शक्ति संगठन के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए संगठन ने पूरी मेहनत से कार्य किया।

 

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा के सभी मंडलों में भव्य क्रिकेट स्टेडियम बनवाए हैं और जिसका लाभ निश्चित ही युवाओं को मिल रहा है। आज जैसीनगर में आकर ऐसा लगा जैसी कोई राष्ट्रीय स्तर का मैच खेला जा रहा हो।

 

भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने संबोधित करते हुए कहा कि क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन मैं भी बीना में कराता हूं, लेकिन सुरखी विधानसभा में एक साथ पांच स्टेडियम में लगातार तीन माह मैच कराना बड़ी बात है। उन्होंने इस आयोजन के लिए आकाश सिंह राजपूत को बधाई दी।

 

वृंदावन अहिरवार ने कहा कि आकाश सिंह राजपूत द्वारा आयोजित क्रिकेट महाकुंभ को दो बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल चुकी है, उन्होंने आकाश सिंह राजपूत की प्रशंसा करते हुए कहा कि आकाश सिंह राजपूत ने क्षेत्र की 600 से अधिक टीम के 10 हजार खिलाड़ियों को एक माला में पिरोकर मंच प्रदान करने का कार्य किया है।

 

महाफाइनल मुकाबले में आएंगे हरभजन सिंह

 

युवा शक्ति संगठन के सदस्य आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन का श्रेय युवा शक्ति संगठन, सुरखी और जैसीनगर नगर परिवार के एक-एक दर्शक और नागरिकों को जाता है, जिनकी मेहनत निरंतर ढाई महीना से चल रही है। उन्होंने बताया कि पांच मंडल से विजेता उप विजेता कुल 10 टीमों के मुकाबले 17 मार्च से जैसीनगर के गोविंद स्टेडियम में खेलेंगे जाएंगे। इसके बाद 21 मार्च को महाफाइनल खेला जाएगा। जिसमें मुख्य अथिति के रूप में राष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह शामिल होंगे। उन्होंने महा मुकाबला को देखने के लिए सभी क्षेत्र वासियों को आमंत्रित किया है

 

फाइनल मुकाबले का रोमांच

 

फाइनल मुकाबला बंजरिया क्रिकेट क्लब और रीयल स्टार क्रिकेट क्लब जैसीनगर के बीच खेला गया। जिसमे रीयल स्टार क्रिकेट क्लब जैसीनगर ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए बंजरिया क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 12 ओवर में 88 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी रीयल स्टार टीम ने एक ओवर शेष रहते हुए जीत हासिल कर ली। मुख्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार प्रदान किए। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच कुलदीप दुबे, मैन ऑफ़ द सीरीज सुगम चढार, बेस्ट बॉलर चंद्रभान सिंह राजपूत और बेस्ट बल्लेबाज अजय विश्वकर्मा रहे। इस दौरान प्रियंका तिवारी, बंटी चौबे, अनुराग पाठक, अजय राजपूत, शैलेंद्र ठाकुर, गौरव गर्ग, बुंदेल सिंह राजपूत, लोकमन लोधी, अजय राय, बृजेंद्र सिंह,

धीरज सिंह, हरनाम सिंह , सनिल सिंह, निरंजन राजपूत, धर्मेंद्र, रविंद्र ठाकुर, संजय ठाकुर, नीलेश दुबे, मोहित मुकद्दम, यशपाल ठाकुर, बृजेंद्र ठाकुर, बाबूराम कुर्मी, लखन ठाकुर, जयदीप चौबे आदि समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

7 responses to “सागर के सुर्खी विधानसभा के जैसीनगर में मंत्री क्रिकेट महाकुंभ के महा फाइनले में राष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह होंगे शामिल”

  1. 777daulat is awesome. I’ve been addicted to its games for quite some time now. I suggest you give it a try! Link right here: 777daulat

  2. Bigwin69login… I’m all about the big wins! Logged in, played some, and it was a decent experience. Give it a shot and see if you can snag a big one: bigwin69login

  3. Logging in to mostplaylogin was a breeze, didn’t have any issues. Seems like a good start. Now to explore what they’ve got in store! Give it a whirl: mostplaylogin

  4. l6betapp says:

    Yo, l6betapp! Checked it out for a weekend sesh. Pretty slick interface, gotta say. Easy to navigate, and the odds weren’t bad. Worth a look if you’re tryna place some bets. Check ’em out: l6betapp

  5. r7bet1 says:

    Heard some whispers about r7bet1. Decent selection of games, from what I saw. Nothing blew my mind, but it’s okay. Take a peek at r7bet1.

  6. bsportlat says:

    bsportlat, you say? Sounds like something right up my alley. I’m always on the lookout for new sports platforms. Fingers crossed it’s got good odds and a smooth interface. See if it suits you at: bsportlat

  7. Heard some buzz about 91clubregister. Signed up, process was smooth. Haven’t won big yet, but fingers crossed! Register now: 91clubregister

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More