ग्राम करैया तथा टीलाबुजुर्ग में मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर का हुआ आयोजन

राजेश साहू 9009204391
प्रत्येक व्यक्ति को योजनाओं का मिले लाभ,सरकार का है यह प्रयासः हीरा सिंह राजपूत
सागर,/-दिनांक 07 जनवरी 2025। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करैया, चांदोनी एवं टीलाबुजुर्ग में मंगलवार को मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत शामिल हुए जहां उन्होंने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य राज्य के नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। इस शिविर में, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी आप के लिए एक ही स्थान पर उपस्थित रहते हैं, जहां वे नागरिकों की समस्याओं का समाधान करते हैं और उन्हें आवश्यक सेवाएं प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास करने वाली पार्टी है जिसने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई है हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का संकल्प है कि प्रत्येक व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले। जिसको लेकर गांव-गांव में जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी तरह लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा प्रदेश में आगे भी किए जाऐंगें।
आपके मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में नलजल योजना से घर-घर पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में स्कूल तथा स्वास्थ्य केद्रों की व्यवस्था आपके लिए की गई है। इसके अलावा हर गांव में प्रधानमंत्री आवास देकर हर गरीब जरूरतमंद का पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है, महिलाओं को सशक्त करने के लिए लाड़ली बहना, उज्जवला योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान जैंसी अनकों योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
क्षेत्रवासियों को दी लाखों की सौगात
कार्यक्रम में ग्राम करैया में 12.50 लाख की लागत से घाट निर्माण घोषणा करते हुए 1.50 लाख के रविदास मंदिर चबूतरा निर्माण, मंगल भवन 26 लाख, 2 लाख रुपए चबूतरा निर्माण, 11 लाख 50 हजार विद्युतीकरण कार्य, ग्राम चांदोनी में 10 लाख की लागत से सीसी रोड 5 लाख 37 हजार का मार्ग एवं 2 लाख 50 हजार का सीसी रोड सहित ग्राम टीला बुजुर्ग में 10 लाख का मंगल भवन 25 लाख का सामुदायिक भवन मंदिर चबूतरा हेतु 1 लाख 50 हजार, संत रविदास मंदिर हेतु 2 लाख की क्षेत्रवासियों को सौगात दी।
इस अवसर पर शासकीय कर्मचारी एवं अधिकारी के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जनपद अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरज सिंह, अंत्योदय कमेटी अध्यक्ष साहब सिंह सेमरा, सरपंच संघ अध्यक्ष हेमंत सिंह, मंडल अध्यक्ष संतोष पटैल, धर्मेंद्र कुर्मी रीछई, सुरेश दुबे, दरयाव सिंह, रामराज सिंह, लखन सिंह, सूरज सिंह, सनिल सिंह, हरनाम सिंह, चंदन सिंह, जयदीप चैबे, दिलीप पटैल, गनेश दुबे, बाबूसींग लोधी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More