आईएमए, अस्पताल संचालकों, डॉक्टर्स के साथ कलेक्टर ने की बैठक_
मैटरनल और चाइल्ड हेल्थ सुधारने के लिए करें कार्य
___कलेक्टर
सागर /+
कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने फर्जी , झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभिन्न डॉक्टर्स , इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर और अस्पताल संचालकों के साथ बैठक कर इस संबंध में निर्देश दिए हैं। बैठक में आईएमए द्वारा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को तीन दिवस के अंदर सभी डॉक्टर्स का बैकग्राउंड चेक कर डीटेल्ड रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। तत्पश्चात सीएमएचओ को इस प्रकार संकलित जानकारी से कलेक्टर को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।
बता दें कि कलेक्टर ने जिले के डॉक्टर्स से सीधा संवाद कर विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी अस्पतालों में फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश दिए साथ ही इस संबंध में मॉक ड्रिल कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने मातृ मृत्यु दर तथा शिशु मृत्यु दर को कम करने हेतु स्वास्थ्य , महिला एवं बाल विकास विभाग सहित सभी अस्पतालों में विशेष कार्य करने और इस विषय पर संवेदनशील रहने के लिए कहा।
उन्होंने पीसीपीएनडीटी तथा पॉक्सो एक्ट के तहत नियम अनुसार कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक में कलेक्टर श्री संदीप जी आर तथा पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल ने कहा कि समय-समय पर संज्ञान में आने वाली महिलाओं, बच्चों से संबंधित घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए सभी डॉक्टर्स गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य करें।
उन्होंने मेडिकल वेस्ट के सही डिस्पोजल के लिए भी आवश्यक प्रबंध के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने डॉक्टर सेफ्टी की बात करते हुए कहा कि डॉक्टर प्रोफेशन को नोबल प्रोफेशन कहा जाता है जहां एक ओर मरीज और परिजनों के लिए डॉक्टर भगवान से कम नहीं होता वहीं कई विशेष घटनाओं में डॉक्टर सेफ्टी पर भी बात करना आवश्यक है। इसके लिए पुलिस, जिला प्रशासन सहित अस्पताल संचालक भी आवश्यक प्रबंध करें। उन्होंने सभी डॉक्टर्स से अपील करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य जिले के नागरिकों के स्वास्थ्य में आवश्यक सुधार लाना है। इसमें विशेष रूप से मैटरनल और चाइल्ड हेल्थ (मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य) पर प्राथमिकता से कार्य करना है।
उन्होंने आयुष्मान कार्ड और बिलिंग के संबंध में निर्देश देते हुए कहा है कि जिले के सभी अस्पताल नर्सिंग होम आयुष्मान कार्ड के संबंध में अपने स्पष्ट जानकारी नोटिस बोर्ड पर चस्पा करें। जिससे मरीज या परिजनों को किसी प्रकार की दुविधा ना रहे। अस्पताल का स्टाफ और प्रबंधन संवेदनशील रहते हुए मरीज, परिजनों से उचित संवाद रखे।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी, बीएमसी डीन डॉ पीएस ठाकुर, सीएमएचओ डॉ ममता तिमोरे सहित आईएमए प्रेसिडेंट डॉ संज्योत माहेश्वरी,
विभिन्न अस्पतालों से आये डॉक्टर्स, संचालक सहित अन्य डॉक्टर्स , अधिकारी उपस्थित थे।


10 responses to “कलेक्टर के निर्देश- फर्जी, झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी सख़्त कार्रवाई_”
Hey guys, just stumbled upon fil777org. Looks kinda interesting. Is it legit? Curious what the community thinks before I jump in!
JL55 is a good alternative if you cannot find the one that fit your requirement. Do not hesitate to try jl55.
Yo, 23wincasino! Heard some folks buzzing about this one. Thinking of giving it a shot myself. Hope the payouts are legit, ya know? Gotta check out 23wincasino before I dive in too deep!
Okay, xin88link, you’ve got my attention. The links are always working and up-to-date which is a huge plus. No more dead links! The site is clean and easy to understand which is a HUGE plus for old folks liek me. xin88link
Jilipark app is the way to go! So convenient and easy to use. Gotta love playing on the go. Get the jilipark app now!
Got the 567rgamedownload and it was a piece of cake. Games seem alright. Giving it a whirl! Access it here: 567rgamedownload
Seriously, forgetting passwords is my superpower. This pokerstarslogin link has saved my bacon so many times. Quick and easy login process, no messing about.
Khelo24Bet… keeping the action going 24/7! If you’re itching for a bet at any hour, this could be your go-to spot. But remember, discipline is key! Check it out: khelo24betcom.
Need a reliable link to 12Bet? link12betbet could be the answer. Make sure you’re going to the legit site – safety first, folks!
Feeling lucky? Gave Lucky Patti Bet a shot. It’s pretty much what you’d expect, but hey, gotta try your luck sometime! See if you’re lucky here: luckypattibet