
सागर /-दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन की जगह दूसरा वाहन जब्त करने का मामला सामने आया है। एसपी अभिषेक तिवारी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए सबंधित थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी समेत 5 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सागर के सिविल लाईन थाने ने यह कारनामा किया था। जिसमे सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक्सीडेंट के मामले में जिस वाहन से दुर्घटना हुई, उसकी जगह पर दूसरा वाहन जब्त कराया। इस सड़क हादसे में एक की मौत हो गई थी
निरीक्षक अजय प्रताप सिंह थाना प्रभारी सिविल लाइन, एसआई केएस ठाकुर, एएसआई रेखा सिंह, आरक्षक लखन यादव और प्रिंस जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

