पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह 10 फरवरी को खुरई में ग्राम चलों बूथ चलो अभियान का शुभारंभ करेंगे

अटाटीला बूथ पर प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में स्वयं पहुंचेंगे श्री सिंह

राजेश साहू सम्वाददाता

सागर। पूर्व मंत्री व खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह खुरई विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की दृष्टि से ग्राम चलो-बूथ चलो अभियान का शुभारंभ करेंगे। पूर्व मंत्री श्री सिंह सभी विस्तारकों को कार्यशाला में प्रशिक्षण प्रबोधन के पश्चात ग्राम स्तरीय पोलिंग बूथों पर रवाना करेंगे और श्री सिंह स्वयं भी बांदरी मंडल के बूथ नंबर 251 अटाटीला में पहुंच कर प्रवासी कार्यकर्ता की भूमिका में संगठन द्वारा निर्धारित करणीय दायित्व करते हुए संपर्क सहित अन्य गतिविधियां करेंगे।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के ’ग्राम चलो-बूथ चलो’ अभियान के तहत 10 फरवरी को खुरई विधानसभा क्षेत्र के खुरई नगर स्थित नवीन बंगला, जेल रोड़ पर 12 बजे (खुरई नगर व ग्रामीण मंडल) कार्यशाला होगी। मालथौन में 3 बजे विधायक कार्यालय , खिमलासा रोड़ पर बांदरी व मालथौन मण्डल की कार्यशाला संपन्न होगी। कार्यशाला के पश्चात सभी मण्डलों के विस्तारक अपने-अपने बूथ पर 10 फरवरी की शाम तक पहुंच कर 11 फरवरी के शाम तक 24 घंटे ग्राम व नगरीय बूथ पर रहेंगे, 10 फरवरी का रात्रि विश्राम बूथ क्षेत्र में ही होगा । कार्यशाला के बाद क्षेत्रीय विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह सभी विस्तारक गणों को संबंधित बूथों की ओर रवाना करेंगे। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह स्वयं बांदरी मण्डल के बूथ नंबर 251 अटाटीला में भाजपा द्वारा प्रवासी कार्यकर्ता के नाते बूथ समिति बैठक, बूथ संपर्क बैठक, युवा संपर्क, प्रभावी महिला मतदाता संपर्क, सामाजिक/लाभार्थी संपर्क जैसी विशेष गतिविधियां करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More