फाइनल में नगर की फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब और ग्रामीण से आर.डी.एक्स. झिला क्रिकेट टीम आपस में टकराएंगी
सागर.
सुरखी विधानसभा में ढाई महीने से चल रहे मंत्री कप क्रिकेट महाकुम्भ के तहत राहतगढ़ मंडल में रविवार को 4 टीमों के बीच 2 सेमीफाइनल मैच खेले गए। नगरीय और ग्रामीण टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। अब 11 मार्च को होने वाले फायनल मैच में नगर की फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब और ग्रामीण से आर डी एक्स झिला क्रिकेट टीम आपस में टकराएंगी। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत उपस्थित रहेंगे।
युवा शक्ति संगठन के सदस्य आकाश सिंह राजपूत ने बताया कि राहतगढ़ मंडल में 200 से ज्यादा टीमों ने हिस्सा लिया था। वहीं सेमी फाइनल तक पहुंचने के लिए टीमों ने लगातार 8–8 मैच जीते थे।
रविवार को पहला सेमीफाइनल नगर मंडल की टीम फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब विरुद्ध हसनपुरा वॉरियर्स के बीच हुआ। फ्रेंड्स टीम ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। शानदार बॉलिंग और फील्डिंग करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने हसनपुरा टीम के बल्लेबाजों को रोके रखा। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। दिन का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला झिला आर डी एक्स क्रिकेट टीम विरुद्ध ऐरन यंग स्टार क्रिकेट टीम के बीच हुआ। जिसमे ऐरन ने टॉस जीता पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया जिसमे 83/7 विकट का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झिला ने अंतिम ओवर में 6 विकेट खोकर 84 रन बनाएं और मैच जीत लिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रियंक तिवारी, सुरेंद्र रघुवंशी, अनुराग पाठक, शहीद मुन्ना कुरैशी, शैतान सिंह राजपूत, विशाल खटीक, संदीप शुक्ला, मुकेश चौधरी, रत्न बाबा ऐरन, आशीष पटेल, सुमित ओसवाल, मुरली रजक, चार्ली यादव, हनुमत कुशवाहा, संजीव राय, नारायण लोधी, दीपक लोधी, रविंद्र कुर्मी, विक्रम राय, रवि यादव, शुभांशु नेमा, कामेश साहू, अमित शर्मा, छोटे लाल सिलावट, मोहित देवलिया, जित्तू पंथी, राजू लोधी, सुंदर लोधी, सूरज सिलावट समेत पुलिस प्रशासन एवं नगर परिषद के कर्मचारी गण एवं हजारों क्रिकेट प्रेमी बंधु उपस्थित थे


