नन्हे ग्रैंडमास्टर सर्वज्ञ का सम्मान कर बोले आकाश सिंह राजपूत – सागर का भविष्य सुनहरा है

3 वर्ष 7 माह की आयु में FIDE Rating 1572 हासिल कर रचा इतिहास

सागर,दिनांक 11 दिसंबर 2025। सागर जिले के नन्हे शतरंज प्रतिभा सर्वज्ञ ने मात्र 3 वर्ष 7 माह की कम उम्र में FIDE Rating 1572 अर्जित कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और सागर का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि वह मुकाम है, जिसे पाना अनुभवी खिलाड़ियों के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं।

गुरुवार को युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने अपने निज निवास मातेश्वरी कार्यालय में नन्हे शतरंज खिलाड़ी सर्वज्ञ व उनके परिजनों का सम्मान किया। इस दौरान आकाश सिंह राजपूत ने सर्वज्ञ के साथ शतरंज की बिसात सजाई और दो मैत्री मैच खेले। खेल के बीच मात्र 5 चालों में चेकमेट कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यालय में मौजूद साथियों के बीच हुए इस सौहार्दपूर्ण मुकाबले में सर्वज्ञ की अद्भुत प्रतिभा सभी को प्रभावित कर गई। आकाश ने सर्वज्ञ के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसी नन्ही प्रतिभाएँ ही क्षेत्र का नाम रोशन करती हैं।

इस अवसर पर आकाश सिंह राजपूत ने कहा “सर्वज्ञ की यह उपलब्धि सागर जिले के लिए गर्व का विषय है। इतनी कम उम्र में इतना बड़ा मुकाम हासिल करना असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है। हम सभी को सर्वज्ञ पर गर्व है और हम उससे और भी ऊँचाइयाँ छूने की अपेक्षा करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि सर्वज्ञ आने वाले समय में न केवल सागर, बल्कि पूरे भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। सर्वज्ञ की इस सफलता से जिले भर में उत्साह का माहौल है। खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने नन्हे खिलाड़ी को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ दी हैं।

इस अवसर पर रितेश ठाकुर शुभम घोषी गौरव गर्ग, रानू राजपूत, गौरव गर्ग, नितेश अहिरवार, महेंद्रअहिरवार, हेमंत पटेल, सुनील चैधरी, जितेंद्र पटेल, रामकृश ठाकुर, पवन, भगवान दास, बृजेंद्र, विश्वजीत, संजू, आदि उपस्थि

त रहे।

Comments are closed.

Read More

सीहोरा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ की राशि स्वीकृत जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने सीहोरा में की घोषणा विकास कार्यों को गति देने हेतु सभी तरह की कार्यवाही की जायेगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा शीघ्र लगाई जायेगी