बुंदेली परंपरा से होगा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश—कोई कमी न रहे
सागर दिनांक 22 अप्रैल 2026:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गुरुवार को नरयावली आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कार्यक्रम स्थल का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए और कार्यक्रम पूरी तरह व्यवस्थित एवं भव्य हो।
निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नरयावली में पारंपरिक बुंदेली अंदाज में भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्वागत, सुरक्षा और जनसुविधाओं के सभी इंतजाम उच्च स्तर के हों।
मंत्री श्री राजपूत ने विधायक प्रदीप लारिया के साथ हेलीपैड, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग एवं आवागमन मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बैठक व्यवस्था को लेकर विशेष जोर देते हुए कहा कि आमजन, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। खासतौर पर सांदीपनि विद्यालय के उद्घाटन सत्र में आने वाले विद्यार्थियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने, मुख्य द्वार से आवागमन को सुचारू रखने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे, इसलिए सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,
कलेक्टर प्रतिभा पाल, उप पुलिस महानिरीक्षक सचिंद्रनाथ चौहान, पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल, जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के. वी., एसडीएम अमन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री का दौरा सफल, सुव्यवस्थित और याद
गार बन सके।


