राजेश साहू चैनल हेड

पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री का आभार व्यक्त किया
सागर। खुरई विधानसभा क्षेत्र के लिए मध्यप्रदेश शासन के पीडब्ल्यूडी विभाग ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के प्रस्ताव पर 8 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति जारी की है। खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाली ये सभी 8 सड़कें 24.90 करोड़ की लागत से निर्मित होंगी।
पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने पीडब्ल्यूडी विभाग के मंत्री श्री राकेश सिंह को खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजे थे। इनमें से जो आठ सड़कों को पीडब्ल्यूडी विभाग से स्वीकृति मिली है उनमें 426.23 लाख की लागत से खुरई -सिंगपुर मार्ग से बरोदिया बामन-तलापार मार्ग निर्माण, 358.46 लाख की लागत से फोरलेन मार्ग से चनारी मार्ग निर्माण, 444.25 लाख से बीकोर कलां पहले क्रेशर के बाजू से सिमरिया गंभीरिया मुख्य मार्ग रिपटा निर्माण सहित, 432.62 लाख की लागत से बलोप टपरा से बलोप धर्मपुर जनराहो मार्ग निर्माण, 360.57 लाख की लागत से सरखड़ी प्राथमिक स्कूल से सिलारपुर तिगड्डा(बरघाट तिगड्डा) से बरघाट मंदिर तक मार्ग निर्माण, 195.56 लाख की लागत से गोदूविजयपुरा मुख्य मार्ग से झौलसी- इनायतपुर मुख्य मार्ग निर्माण, 159.86 लाख की लागत से मंगूस से परसौन(डबूसा रामछांयरी) मार्ग निर्माण तथा 112.44 लाख की लागत से बरौदिया नौनागिर मार्ग से तोड़ा काछी नौनागिर मार्ग निर्माण के कार्य शामिल हैं।
क्षेत्र के ग्रामीण इलाक़ों की आठ सड़कों के निर्माण कार्य स्वीकृत होने पर पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की ग्रामीण आबादी को आवागमन के साथ कृषि व व्यापारिक गतिविधियों में भी सुगमता होगी। उनके उत्पाद समय पर और सुरक्षित रूप से बाजारों तक पहुंच सकेंगे। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने इन कार्यों को प्राथमिकता से स्वीकृत करने के लिए खुरई क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री डा श्री मोहन यादव और पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया है।


5 responses to “खुरई विधानसभा क्षेत्र में 25 करोड़ की लागत से आठ ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्य की स्वीकृति”
Lodibet291 is a good choice if you enjoy online gambling, I find it very entertaining and easy to access. You want to try? Visit lodibet291
1001fonts… Now we’re talkin’! If you’re looking to spice up your design projects with some interesting fonts, this is the spot. Great for creatives. Grab some fonts from 1001fonts and beautify your work!
Strendus, yeah, it’s a well-known name around here. Seems pretty reliable from what I’ve gathered. Lots of folks seem to enjoy it, so it must be doing something right. Why not give it shot? Visit their website here: strendus
Slotsgo11—anyone had any luck there? I’ve been trying my hand at it lately. It’s pretty fun, if you like that sort of thing. Give it a spin! slotsgo11
Sic bo, baby! Classic game, always a thrill. Sicbogames.com seems to have it dialed in. If you are a sic bo enjoyer be sure to visit: sic bo.