कलेक्टर के निर्देश–
राजेश साहू चैनल हेड 9009204391
सागर /-कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने राजस्व महाअभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सोमवार से 25 जनवरी तक प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक एवं सायं 4:00 से 7:00 बजे तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किए जाएं। इन शिविर के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री, आधार से आरओआर खसरे की लिंकिंग, नक्शा, तरमीम, नामांतरण, बंटवारा आदि सभी राजस्व संबंधी कार्य किए जाएंगे।
कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए उक्त शिविर का सुचारू रूप से आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने इन शिविर में अपर कलेक्टर सहित संयुक्त कलेक्टर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को राजस्व महाभियान तथा जनकल्याण अभियान को पूरी गंभीरता से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले इन अभियानों में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायतों में लगाए जाने वाले शिविरों का पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाए तथा शिविर में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थिति रहें। शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को गंभीरता से सुना जाए और उसके आवेदन का जल्द से जल्द समुचित निराकरण किया जाए।

