सागर जिले की प्रारंभिक सीमा से लेकर सागर नगर में जगह जगह होगा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बुन्देली परंपरा से ऐतिहासिक भव्य स्वागत: गौरव सिरोठिया


भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक आज, आज मंत्री गोविंद सिंह राजपूत आयेंगे सागर

सागर दिनांक 28 दिसंबर 2023: भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक के संबंध में एवं म.प्र. की भाजपा सरकार में बुन्देलखंड से एकमात्र कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बनाये जाने पर उनके प्रथम नगर आगमन को लेकर गुरूवार को भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया एवं जिला पंचायत सभापति हीरा सिंह राजपूत, सागर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में सुझाव एवं चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुये भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि 29 दिसंबर को भाजपा की जिला कार्यसमिति आयोजित की गई है जिसमें जिले के सभी अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गोविंद सिंह राजपूत को मंत्री बनाये जाने पर मंत्री श्री राजपूत के पहली बार जिले में प्रथम आगमन पर भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं से जगह-जगह स्वागत करने का आवाहन किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि शनिवार को मंत्री श्री राजपूत सुबह 10ः00 बजे भोपाल से सागर के लिये प्रस्थान करेंगे जो दोप. 11ः30 बजे सागर जिले की सरहदी सीमा ग्राम बागरौद पहुंचेगे जहां क्षेत्रवासियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा, तत्पश्चात श्री राजपूत का ग्राम सरगड़ी, बरबटू, किटुआ, बाबना, मीरखेड़ी, ऐरनमिर्जापुर, बहादुरपुर, खुरई तिगड्डा, बड़े पुल होते हुए दोप. 01ः00 बजे राहतगढ़ पहुंचेंगे जहां मुख्य मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्री राजपूत का स्वागत समारोह का आयोजन किया जायेगा। राहतगढ़ होते हुए श्री राजपूत ग्राम चौकी, बेरखेड़ीसड़क, मसुरहाई तिगड्डा, सीहोरा, ग्राम मुगरयाउ, ग्राम भापेल होते हुए अप. 03ः00 बजे लेहदरानाका में बृजेन्द्र सिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष जैसीनगर के निवास पर पहुंचेंगे जहां कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि नगर में प्रवेश लगभग अप. 03ः15 बजे मोतीनगर तिगड्डा पर होगा जहां विधायक, सांसद, महापौर सहित नगर निगम के वार्ड पार्षद, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्री राजपूत की अगुवानी एवं भव्य स्वागत किया जायेगा। मोतीनगर चौराहे से हजारों की संख्या में विशाल रैली के रूप में श्री राजपूत का काफिला बड़ा बाजार, सराफा कोतवाली होते हुए तीनबत्ती पहुंचेगा जहां गौर साहब की मूर्ति पर श्री राजपूत द्वारा माल्यार्पण किया जायेगा एवं युवा मोर्चा द्वारा श्री राजपूत का भव्य स्वागत किया जायेगा तत्पश्चात हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सायं 05ः30 बजे कटरा चौकी के समीप सभा स्थल पर श्री राजपूत का स्वागत किया जायेगा जहां श्री राजपूत का संबोधन कार्यक्रम एवं सायं 07ः00 बजे स्वागत कार्यक्रम का समापन होगा। इस कार्यक्रम में जिले के सभी विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने अपील की है कि कार्यक्रम का सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों एवं इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बने।
बैठक में जिला पंचायत के सभापति हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का कैबिनेट मंत्री बनना बुन्देलखंड के लोगों को गौरव का क्षण है। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन बड़ी संख्या में स्वागत करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुये सागर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सागर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता एवं समस्त पार्षद जगह-जगह स्वागत करेंगे। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने विचार रखे। बैठक का संचालन कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे एवं आभार डॉ. सुखदेव मिश्रा ने व्यक्त किया।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, मितेन्द्र मोनू चौहान, चैन सिंह ठाकुर, वीरेन्द्र पाठक, सुखदेव मिश्रा, हरिराम सिंह, सुशील तिवारी, शैलेश केशरवानी, लक्ष्मण सिंह, रामेश्वर नामदेव, प्रदीप राजौरिया, नवीन भट्ट, मनीष गुरू, देवेन्द्र फुसकेले, यश अग्रवाल, अंशुल परिहार, शैलेश केशरवानी, रामकुमार पप्पू तिवारी, धीरज सिंह ठाकुर, हरनाम सिंह, शैलेन्द्र ठाकुर, यश अग्रवाल, नरेंद्र अहिरवार, राजू बड़वानी, रितेश मिश्रा मनीष चौबे, महेश राय, नरेश यादव, याकृति जड़िया, कंचन सोमेश जड़िया, अनिल श्रीवास्तव, सूरज घोषी, मेघा दुबे सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

7 responses to “सागर जिले की प्रारंभिक सीमा से लेकर सागर नगर में जगह जगह होगा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बुन्देली परंपरा से ऐतिहासिक भव्य स्वागत: गौरव सिरोठिया”

  1. keobet88 says:

    Alright, so keobet88 showed up on my radar. Checked it out and the interface is clean. Seems reliable for kèo. What do you guys think?

  2. lucky88fun says:

    Having some fun @lucky88fun! Would recommend if you want a fun twist! lucky88fun

  3. 33win44 says:

    Just registered on 33win44! Seems promisin’. Hoping to see some real action here. Best of luck to all the players out there!

  4. fcfachai says:

    FCFachai is a new one to me! Had a little play, and it’s got some interesting games. Worth a look if you’re bored with the usual suspects. See what they’ve got at fcfachai

  5. 74bet777 says:

    Alright, 74bet777 is on my radar now. A solid platform with a decent variety of options. Not bad at all! See for yourself at 74bet777.

  6. gbetcom says:

    Alright, giving gbetcom a try. Fingers crossed for some big wins! Anyone else playing here? You can find it at gbetcom

  7. 234winph says:

    234winph’s got the hook up with tons of bonuses! I started with 300, and won 3000! I was so happy. You can find more about it here 234winph.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More