*माँ कर्मा देवी जयंती महा महोत्सव पर तृतीय वर्ष नि:शुल्क सामाजिक आदर्श विवाह सम्मेलन का आयोजन एवं आकर्षक होगा विदाई का कार्यक्रम एवं भव्य महाआरती और लगभग 1 लाख रुपए की उपहार सामग्री दी जायेंगी प्रत्येक नवदंपति को*

राजेश साहू चैनल हेड

9009204391

सागर /-मध्यप्रदेश के सागर में माँ कर्मा देवी जयंती महा महोत्सव के शुभ अवसर पर निशुल्क सामाजिक आदर्श विवाह सम्मेलन का आयोजन 25 मार्च 2025, मंगलवार को किया जाएगा। यह आयोजन समाज में एकता, सहयोग और परोपकार की भावना को सशक्त बनाने का प्रयास है। विवाह सम्मेलन में समाज के सभी स्वजाति बंधु आमंत्रित हैं।
इस बार युवा मंडल साहू समाज सागर ने 11 जोड़ों का संकल्प लिया था जिसमें 11 जोड़े ने ही पंजीयन कराया
पंजीयन की जांच करने के बाद 3 पंजीयन निरस्त किये गये क्योंकि उनके जरूरी दस्तावेज पूर्ण ना होने पर उन्हें निरस्त किया गया। एवं युवा मंडल ने एक और संकल्प लिया कि इस वर्ष अनाथ कन्या का विवाह करेंगे और अगर अनाथ कन्या नहीं मिलती है तो
अन्य समाज की गरीब कन्या का विवाह भी करेंगे
इसमें 7 जोड़े साहू समाज के परिवार से एवं 1 जोड़ा
गरीब परिवार राधे श्याम और मंजू परिहार की बिटिया स्वाति परिहार संत रविदास वार्ड निवासी सागर का विवाह राजेन्द्र सिंह और रेखा सिंह के सुपुत्र अभिषेक सिंह से होगा ।
जिसमें वधू पक्ष की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने से इनका विवाह युवा मंडल निशुल्क आदर्श विवाह सम्मेलन में होगा ।
यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।
सुबह 10 बजे विवाह योग्य आठ जोड़ों की भव्य बारात मोतीनगर से साहू सामुदायिक भवन, शास्त्री वार्ड, खुरई रोड, सागर तक निकाली जाएगी। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार द्वारचार एवं जयमाला संपन्न होगा।
जिसमें मुख्य अतिथि और स्वजाति बंधु पुष्प वर्षा कर वर वधू को आर्शीवाद देंगे।
दोपहर 3 बजे से विवाह संस्कार शुरू होंगे।

शाम 5 बजे माँ कर्मा देवी की भव्य आरती होगी जिसमें 108 दीपों से महाआरती की जायेगी और प्रसाद भोग अर्पित किया जायेगा साथ में राधे-राधे संकीर्तन होगा।

इसके बाद विवाह में सहयोग करने वाले समाजसेवियों और उपहार देने वाले दानदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। सभी आगंतुकों के लिए विशेष पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। शाम 7 बजे वर-वधु की डोली विदाई होगी,
एवं इस बार कार्यक्रम विशेष सुसज्जित कारों के द्वारा नवदंपति को ससुराल तक विदाई की जायेगी जिसमें युवा मंडल के सदस्य और स्वजाति जन
विवाह स्थल साहू सामुदायिक भवन से एलिवेटेड कारीडोर तक वर वधू की विदाई कार्यक्रम में शामिल होंगे

जिसमें समाजबंधु भी शामिल रहेंगे।

इस भव्य आयोजन में कई प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहेंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह , सांसद लता वानखेड़े ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सागर विधायक शैलेन्द्र जैन करेंगे,एवं कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार,एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल और राहुल साहू होटल क्राऊन पैलेस विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
एवं आमंत्रित अतिथि के तौर पर
डा. अनूप साहू, पार्षद सविता जिनेश साहू , पार्षद सुमन साहू, एवं जनपद सदस्य शैलेन्द्र साहू खजुरिया और सरपंच जगदीश मसुरयाई, सरपंच सोहन साहू खजुरिया आमंत्रित अतिथि के तौर पर शामिल होगें

यह विवाह सम्मेलन पूरी तरह निशुल्क है और इसमें किसी भी प्रकार का धन संग्रह नहीं किया जाएगा। समाजबंधुओं के सहयोग से यह आयोजन सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा। युवा मंडल और स्वजाति बंधुओं और समाजसेवीयों की ओर से प्रत्येक नवदंपति को लगभग एक लाख रुपए 100,000 /- मूल्य की उपहार सामग्री दी जाएगी।

सभी स्वजाति बंधुओं से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में भाग लें और समाज की एकता एवं सहयोग की भावना को मजबूत करें। यह जानकारी जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला प्रवक्ता शिवम साहू ने दी

7 responses to “*माँ कर्मा देवी जयंती महा महोत्सव पर तृतीय वर्ष नि:शुल्क सामाजिक आदर्श विवाह सम्मेलन का आयोजन एवं आकर्षक होगा विदाई का कार्यक्रम एवं भव्य महाआरती और लगभग 1 लाख रुपए की उपहार सामग्री दी जायेंगी प्रत्येक नवदंपति को*”

  1. 7vvbet says:

    Hey, just tried my luck on 7vvbet! Pretty slick site, honestly. Games load fast and the interface is easy to navigate. Definitely worth checking out if you’re looking for some online fun. 7vvbet

  2. Looking for the VIP treatment? slvipdownload is the place to get the official app. Easy download and you’re in! Get access to exclusive perks! slvipdownload

  3. 13win33 says:

    13win33…okay, I’m always on the lookout for a new place. This one seems alright. Not the best, not the worst. Some decent promos, I think. Check out 13win33 maybe you’ll have better luck than I did.

  4. 80jiliph says:

    Love playing on 80jiliph. So many choices. Lots of fun experiences here. Good stuff! Feel the enjoyment here: 80jiliph

  5. f8bet05 says:

    F8bet05…another betting site, I reckon. Need to see what their odds are like, and if they actually pay out. Worth a look: f8bet05

  6. kingjlslot says:

    Kingjlslot… now that sounds promising! Gonna try my luck. Hopefully, I can win something, hehe. Check the jackpot at kingjlslot.

  7. 007bet says:

    I stumbled upon 007bet the other day. The layout looks clean, but I’m curious about payouts and user experience. Thoughts? 007bet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More