एक बार फिर शुरू होने जा रहा है दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट

16 जनवरी से शुरू होगा विष्व का सबसे बड़ा क्रिकेट महाकुंभ

सागर दिनांक 11जनवरी 2025। प्रदेश में विकास के नये आयाम को छूने वाली सुरखी विधानसभा क्षेत्र खेल की दुनिया में भी अपना नाम रोशन कर चुकी है। हर बार की तरह फिर एकबार आकाश सिंह राजूपत और उनकी टीम नया इतिहास रचने के लिए तैयार है, जिसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है, और 16 जनवरी से मंत्री कप क्रिकेट महाकुंभ का जबरदस्त आगाज होगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए क्रिकेट महाकुंभ फिर नये और जबरदस्त मुकाबलों के साथ आ रहा है। इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए खिलाड़ी महीनों से तैयार में लगे हुए थे अपनी-अपनी टीमों के साथ यह खिलाड़ी सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मैदानों में अपना जोहर दिखायेंगें। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में खिलाड़ियों को मंच देने की परंपरा आकाश सिंह राजपूत द्वारा शुरू की गई है, जिन्होंने किकेट ही नहीं कब्बड्डी तथा अन्य खेलों को प्रोत्साहित करने लिए हमेशा कार्य किया है।

युवाओं के आईकोन बने आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा का क्रिकेट महाकुंभ केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट है जिसका नाम वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज है। आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट 610 टीमों ने पिछली बार हिस्सा लेकर विश्व का सबसे बड़ा और लंबा टूर्नामेंट बना दिया था। एक बार फिर यह टूर्नामेंट लौट आया है जिसमें 16 जनवरी से इसकी शुरुआत सुर्खी के चक्र मैदान होगी 17 को इसका उद्घाटन राहतगढ़ में किया जाएगा। 18 को जैसीनगर के मैदान में उद्घाटन होगा 19 को बिलहरा और 20 को सिहोरा शुरुआत होगी। फिर पांचो मैदान में प्रतिदिन मैच की शुरुआत होगी और सुर्खी का क्रिकेट महाकुंभ इस बार और भी अलग रूप से आपको देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More