सागर में घर में युवक ने लगाया फंदा अस्पताल में मौत
फंदे पर झूला युवक रस्सी काटकर अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन इलाज के दौरान मौत
सागर/- खुरई शहर थाना क्षेत्र के महावीर बाड में युवक ने अज्ञात कारणो के चलते फंदा लगा लिया घटना में युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाया पुलिस के अनुसार 13 नवंबर की रात राय हॉस्पिटल में खुरई के महावीर वार्ड निवासी दीपक पिता हरि कृष्ण यादव उम्र 35 वर्ष को फांसी लगाने के कारण भर्ती किया गया था जिसकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि मृतक शिक्षा विभाग में कार्यरत था वह शराब पीने का आदी था आत्म हत्या जैसा कदम क्यों उठाया किसी को पता नहीं है मामले में पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच में लिया


